Prabhat Times
जालंधर। ‘अचीवर्ज़ का अप्पर हैंड…’ शीर्षक अधीन प्रभात टाइम्स द्वारा प्रकाशित की गई खबर पर आज क्लब सदस्यों ने मुहर लगा दी।
प्रभात टाइम्स द्वारा ‘वोटर मूड’ पर आधारित सर्वे रिपोर्ट में जो तथ्य दिए, जिमखाना क्लब चुनाव के नतीजे बिल्कुल वही सामने आए हैं।
चुनाव नतीजे सबके सामने हैं। संभावना के मुताबिक क्लब सत्ता पर अचीवर्ज़ का पूर्णतः काबिज होगा। एक भी सीट नवगठित प्रोग्रेसिव के हिस्से में नहीं आई है।
अचीवर्ज़ ग्रुप के अमित कुकरेजा ने 1700 मतों से ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है। जबकि विरोधियों को चित्त करते हुए जेवीपी पद के केंडीडेट धीरज सेठ ने 486 और कैशियर सौरभ खुल्लर ने 507 मतों से जीत प्राप्त की है।
नितिन कोहली, पप्पू खौसला, विक्की पुरी, नरेश तिवाड़ी ही हैं असल धुरंधर
जिमखाना क्लब चुनावों में इतिहास रच गया है। पिछले लगभग दो दशक में पहली बार क्लब और क्लब सदस्यो के हितों की खातिर असली प्रोग्रेसिव के धुरंधरों द्वारा अचीवर्ज़ को समर्थन दे दिया।
पहले तो सभी मान गए लेकिन बाद में इसी तथ्य पर निजि हितों की खातिर कुछ लोगों द्वारा बवाल खड़ा कर दिया गया।
खैर, चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि असल धुरंधर नितिन कोहली, नरेश तिवाड़ी, पप्पू खौसला और विक्की पुरी ही हैं।
विक्की पुरी ने तो चुनावों से कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक तौर पर कहा था कि क्लब में सैकेंड होम की फीलिंग बनाए रखने के लिए ही चुनाव सर्वसम्मति से करवाने का फैसला लिया गया था, लेकिन शायद कुछ लोगों के निजि हित सर्वसम्मति से होने वाले चुनावों की राह में रोढ़ा बन गए।
लेकिन आज 30 अगस्त को देर शाम सामने आए चुनाव नतीजो ने साबित कर दिया है कि प्रोग्रेसिव ग्रुप के असल धुरंधर कौन है।
कार्यकारिणी में शामिल हुए ये चेहरे
कार्यकारिणी पद के लिए चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे। पहले नंबर पर प्रोफेसर विपन झांजी, दूसरे नंबर पर शालिनी कालड़ा, तीसरे नंबर पर मोहिन्द्र सिंह, चौथे नंबर पर नितिन बहल, 5वें नंबर पर अतुल तलवाड़, छठे नंबर पर जुबिन शिंगारी, सातवें नंबर पर शालीन जोशी, 8वें नंबर पर विनी शर्मा धवन, 9वें नबंर पर एमबी बाली तथा 10वें नबर पर सीए राजीव बंसल रहे। ये पहले 10 कार्यकारिणी में शामिल होंगे।
————————————–
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- अचीवर्ज़ का अपर हैंड, कार्यकारिणी में शामिल हो सकते हैं ये नए चेहरे, जानें वोटर मूड
- ‘पद नहीं, जिम्मेदारी’ का दृढ़ संकल्प… जानें कैसा होगा नया जिमखाना क्लब? अमित कुकरेजा ने सामने रखा अपना विज़न
- अचीवर्ज़ के जूनियर वाइस प्रेजिडेंट के केंडीडेट धीरज सेठ ने किया ये खुलासा
- जिमखाना चुनाव – कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने वोटरों से किया ये वादा
- अचीवर्ज़ के कार्यकारिणी पद के केंडीडेट रिशू झांजी ने बताया विज़न – वॉकिंग ट्रैक…डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन…बंपर तंबौला…कार्ड रूम सहित करेंगे ये बड़े बदलाव
- अचीवर्ज़ के कार्यकारिणी पद के केंडीडेट रिशू झांजी ने बताया विज़न – वॉकिंग ट्रैक…डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन…बंपर तंबौला…कार्ड रूम सहित करेंगे ये बड़े बदलाव
- जिमखाना क्लब चुनाव – अचीवर्ज़ ने किए ये बड़े ऐलान… विरोधी चित
- चर्चा का विषय बनी इस केंडीडेट की ‘पिक एडं चूज़ पॉलिसी’ के तहत की गई रंगारंग पार्टी
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–










