
Prabhat Times
जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों में प्रोग्रेसिव ग्रुप की और से कार्यकारिणी सदस्य पद पर चुनाव मैदान में उतरे गगनदीप उप्पल का मानना है कि कैटरिंग, पार्किंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर अगर गंभीरता से काम किया जाए तो और बेहतर किया जा सकता है।
बस, इसीलिए वे चुनाव मैदान में उतरे हैं, ताकि क्लब सदस्यों के सहयोग से उनकी बेहतरी के लिए काम कर सकें।
लग्ज़री बसें बनाने वाली प्रतिष्ठित न्यू दोआबा कोच बिल्डर के संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण कुमार उप्पल के बेटे और गौरव उप्पल के भाई गगनदीप उप्पल बिज़निस में हैं। गगनदीप उप्पल पहली बार जिमखाना क्लब चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं।
प्रभात टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए गगनदीप उप्पल ने कहा कि क्लब हमारा और सभी सदस्यों के लिए सैकेंड होम है। सैकेंड होम को और ज्यादा सुंदर और आधुनिक सुविधाओं लैस बनाना हमारी जिम्मेदारी बनती है।
गगनदीप उप्पल ने कहा कि वे कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। एक सवाल के जवाब में गगनदीप का कहना है कि क्लब और सदस्यों की बेहतरी के लिए बहुत किया जा सकता है।
जैसे क्लब इनफ्रास्ट्रकचर को और सुंदर व मजबूत बनाना, सीनीयर सिटीज़न के लिए स्पेशल पॉलिसीज़, गेमिंग ज़ोन, क्लब को विकसित करने के लिए यूथ को हर पाल साथ रखना, विशेषकर तंबोला के लिए सेंट्रली एयरकंडीशन हॉल बनवाना तथा स्पोर्टस इनफ्रास्ट्रक्चर को और नैशनल स्तर तक बनाने के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
गगनदीप उप्पल ने क्लब सदस्यों सो अपील की है कि उन्हें आर्शीवाद के रूप में अपना वोट देकर सेवा का अवसर दें।
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- जिमखाना क्लब चुनाव – अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- जिमखाना क्लब चुनाव- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–









