Prabhat Times

जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों के लिए नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज प्रतिष्ठित सीए राजीव बंसल द्वारा अचीवर्ज़ ग्रुप की तरफ से एग्जीक्यूटिव मैंबर के पद के लिए नोमिनेशन फाईल कर दी।

बता दें कि सीए राजीव बंसल 2019 से लेकर अब तक लगातार एग्जीक्यूटिव मैंबर पद पर क्लब सदस्यों को सेवाएं दे रहे हैं।

2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था खास काम

साल 2019 में जब पहली बार सीए राजीव बंसल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए तो क्लब मैनेजमेट द्वारा उन्हें लाईब्रेरी कमेटी का चेयरमैन बनाया गया।

राजीव बंसल द्वारा लाईब्रेरी कमेटी के चेयरमैन पद पर ऐसा काम किया जो क्लब इतिहास में दर्ज हुआ।

राजीव बंसल द्वारा दूरदर्शी सोच का परिचय देते हुए जिमखाना क्लब की लाईब्रेरी का सारा स्टॉक विद वैल्यू अपडेट करवाया।

इसमें प्रक्रिया के बाद खास बात ये रही कि राजीव बंसल द्वारा दिन रात मेहनत कर क्लब लाईब्रेरी के लिए एक हज़ार के करीब किताबें डोनेट करवाई।

इसके पश्चात पिछले कार्यकाल में मैनेजमेंट द्वारा उन्हें ईनडोर स्पोर्टस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी।

संभावना के मुताबिक सीए राजीव बंसल द्वारा इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और लगातार चार बार स्पोर्टस कार्निवल सफलतापूर्वक करवाया।

2019 से अब तक लगातार तीन बार कार्यकारिणी में सदस्य रहे सीए राजीव बंसल एक बार फिर क्लब में सेवाएँ देने के लिए तैयार हैं।

सीए बंसल अचीवर्ज़ ग्रुप की तरफ से कार्यकारिणी पद के सदस्य होंगे। राजीव बंसल द्वारा आज नोमिनेशन फाईल कर दिया है और अब वे चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel