
Prabhat Times
जालंधर। मंगलवार शाम को प्रोग्रेसिव द्वारा खोले गए पत्ते अब बिखरने शुरू हो चुके हैं। विपन झांजी के ऑनरेरी सैक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ने से इंकार किए जाने के पश्चात प्रोग्रेसिव के कैशियर पद के उम्मीदवार मेजर कोछड़ ने भी इस पद पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है… लेकिन पिक्चर अभी भी बाकी है…।
बता दें कि आज 21 अगस्त की सुबह प्रभात टाइम्स द्वारा पिक्चर अभी बाकी है… शीर्षक अधीन खबर प्रकाशित की थी। जिसमें खुलासा किया था कि प्रोग्रेसिव की अभी और विकेट गिर सकती हैं। आज दोपहर मेजर कोछड़ द्वारा चुनाव में हिस्सा लेने से इंकार करने पर प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर लग गई।
पता चला है कि मेजर कोछड़ बीती रात ही चुनाव मैदान में न उतरने का मन बना चुके थे, लेकिन प्रोग्रेसिव टीम द्वारा उन्हें काफी मनाया गया। आज दोपहर जब प्रोग्रेसिव की टीम ने चुनावों के लिए नामांकण दाखिल किए तो मेजर कोछड़ वहां नहीं पहुंचे। जिससे सार्वजनिक हो गया कि कुछ तो गड़बड़ है।
कुछ ही देर बाद मेजर कोछड़ ने चुनाव मैदान में न उतरने का ऐलान कर दिया। इस संबंधी मेजर कोछड़ से बात की गई तो उन्होनें कहा कि वे लंबे अर्से से क्लब से जुड़े हैं और प्रबंधकीय कमेटी में भी सेवाएं दे चुके हैं। लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि वे क्लब में ज्यादा टाईम नहीं दे पाएंगे। क्योंकि उनका अपने निजि व्यस्तताएं ज्यादा हैं। अगर वे क्लब में समय न दे पाएं… मैंबरो के लिए कुछ नया काम न कर पाएं… ये भी सही नहीं होगा। इसलिए निजि व्यस्तताओँ के चलते उन्होनें चुनावों से हटने का फैसला लिया है।
माना जा रहा है कि पिक्चर अभी भी खत्म नहीं हुई है… पिक्चर अभी भी बाकी है…
—————————–
आज सुबह की प्रभात टाइम्स की न्यूज़,
जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
——————————————————————————————————————


————————————–









