Prabhat Times

जालंधर। आमतौर पर सुनने में आता है कि पुलिस चाहे तो कुछ भी कर सकती है… वाकई में ये बात बिल्कुल सही है। अब तो पुलिस वालों को ‘जादू’ भी करना आ गया है। ऐसा जादू करते हैं कि आरोपी से लेकर रिकवरी तक पलक झपकते ही सब कुछ बदल देते हैं।

ऐसा ही एक किस्सा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जालंधर वेस्ट के एक थाने में तैनात पुलिस वाला आजकल ‘जादूगर’ बन गया है। ऐसा जादूगर कि पलक झपकते ही सब कुछ बदल देता है, बस जादू करने की फीस थोड़ा ज्यादा है।

पता चला है कि कुछ दिन पहले जालंधऱ वेस्ट के एक थाना में तैनात पुलिस कर्मियों ने रात के समय लग्ज़री गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका।

उसमें से स्कॉच व्हिस्की बरामद की गई। गाड़ी में एनआरआई युवक सवार था। बस फिर क्या था…पुलिस वाले एक्टिव हो गया।

युवक को सीधा थाना ले जाया गया। हालांकि एनआरआई युवक ने पुलिस वालों को बताया कि वे यहां पर एक शादी में आया है। व्हिस्की भी शादी के लिए है। वे कोई तस्कर नहीं है।

लेकिन इसी बीच एक और बड़े पुलिस वाले की ऐंटरी हुई। साथ ही एनआरआई युवक के परिजनों ने शहर के एक नेता को सिफारिश करने तथा पेशकश करने के लिए कहा।

बस फिर क्या था, नेता जी कि सिफारिश और पांच कापियों का जादू ऐसा चला कि पुलिस वाला जादूगर बन गया।

हैरानीजनक तथ्य ये रहा कि पुलिस वाले ने ऐसा ‘जादू’ किया कि गाड़ी का ड्राईवर बदल दिया और स्कॉच व्हिस्की को हल्की दारू में बदल कर कानूनी कार्रवाई कर दी।

पांच कापियों से सारा सीन ही बदल गया। ऐसा जादू किया गया कि सब कुछ बदल गया। बड़ा हैरानजीनक किस्सा है कि पुलिस वाला अचानक ‘जादूगर’ बना और सब कुछ बदल दिया।

——————————————————————————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel