Prabhat Times
जालंधर। ईमानदारी, समर्पण, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प को मूल मंत्र बनाकर जिमखाना क्लब के सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार अमित कुकरेजा चुनावी मैदान में हैं।
क्लब के विकास, सदस्यों के हितों और बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लेकर अमित कुकरेजा सदस्यों के बीच हैं।
उनका कहना है कि पद उनके लिए प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि सदस्यों की सेवा और क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी है।
प्रभात टाइम्स द्वारा आज अमित कुकरेजा से बात की गई…कि वे क्लब के लिए क्या नया करेंगे… सदस्यों को क्या फायदे होंगे… क्लब बेहतरी के लिए उनका विज़न क्या है…
प्रभात टाइम्स के हर सवाल का जवाब देने से पहले अमित कुकरेजा ने शायराना अंदाज में कहा कि…
“हम भी एक सफर पर निकले,
पर सफर का वो आखिरी पड़ाव अभी बाकी है…
अकेले चलने की आदत पुरानी है,
पर ये सफर तन्हा ना रहा…
हर मुकाम पर लोग जुड़ते रहे,
प्यार भी मिलता रहा…
जाने थे अभी चोटी पर पहुँचना बाकी है,
खुद से किया वो एक पुराना वादा बाकी है…
इस सफर का आखिरी पड़ाव बाकी है,
अभी मंज़िल तक पहुँचना बाकी है।”
20 साल से क्लब के प्रबंधन कार्य और सदस्यों के हितों की खातिर काम कर रहे अमित कुकरेजा का कहना है कि “पद एक जिम्मेदारी है, और जिम्मेदारी का असली सम्मान उसके काम से होती है।”
पद नहीं जिम्मेदारी का संकल्प और मूल मंत्र लेकर आगे बढ़ रहे अमित कुकरेजा का कहना है कि अचीवर्ज़ द्वारा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि वे अपनी तरफ से क्लब सदस्यों के साथ वादा करते हैं कि ये सिर्फ घोषणा पत्र तक सीमित नहीं रहेगा। पहले साल में ही एक एक करके सभी वायदे पूरे किए जाएंगे।
2003 में बने थे सदस्य
अमित कुकरेजा ने बताया कि वे 2003 में क्लब के सदस्य बने और 2006 में पहली बार एग्जीक्यूटिव पद के लिए चुनाव लड़े और जीते।
इसके पश्चात वे तीन बार एग्जीक्यूटिव पद पर, 1 बार जॉइंट सैक्रेटरी पद पर, 1 बार ट्रईयरर तथा 2 बार जूनियर वाईस प्रधान पद पर मैनेजमेंट में काम कर चुके हैं।
अमित कुकरेजा ने कहा कि वे 20 साल से मैनेजमेंट का हिस्सा हैं। इन 20 सालों में उनके द्वारा क्लब के हर सदस्य की जरूरत और मांग को प्रमुखता देते हुए काम किया।
अमित कुकरेजा ने बताया कि वे स्पोर्टस कारोबार से जुड़े हैं, वे खुद भी स्पोर्टसमैन हैं। कुकरेजा ने बताया कि जब वे पहली बार मैनेजमेंट का हिस्सा बने तो स्पोर्टस को बढ़ावा देने और यूथ को खेलों के साथ जोड़ने के विज़न के साथ क्लब में जिमखाना प्रीमीयर लीग की शुरूआत की।
इसमें अहम बात ये रही कि क्रिकेट लीग के मैच क्लब के टैनिस कोर्ट में करवाए गए। ये एक्सपेरीमेंट सफल होने के पश्चात स्पोर्टस कार्निवल की शुरूआत करवाई।
एक सवाल का जवाब देते हुए अमित कुकरेजा ने सदस्यों के साथ वादा किया कि क्लब का कोई हिस्सा हो, स्पोर्टस इनफ्रास्ट्रक्चर, एडमिन ब्लॉक, बिल्डिंग इनफ्रास्ट्रक्चर, रूफटॉप हो या बार…कुछ भी हो, समय समय पर सभी हिस्सों को आधुनिकीकरण किया जाएगा।
अमित कुकरेजा ने कहा कि अचीवर्ज़ का चुनाव मैनिफेस्टो भी क्लब सदस्यों की मांग और क्लब बेहतरी को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। कुकरेजा ने कहा कि सभी वायदे निर्धारित अवधि में ही पूरे किए जाएंगे।
अमित कुकरेजा का विज़न – ऐसा होगा नया क्लब और ये सब होंगी सुविधाएं…
बेहतर भोजन की गुणवत्ता, मात्रा और सेवा
अमित कुकरेजा ने कहा कि क्लब में खाने की गुणवत्ता, मात्रा और सर्विस को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि हर सदस्य को अच्छा डाइनिंग अनुभव मिल सके।
बेहतर बार सुविधा
बार और शराब की सेवाओं को और बेहतर व आकर्षक बनाया जाएगा। शराब उचित और सब्सिडी वाली दरों पर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
सीनियर सिटीजन उपहार योजना और सदस्यता लाभ
मौजूदा सीनियर सिटीजन उपहार योजना का लाभ लेने की उम्र 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष करने का किया जाएगा।
सदस्यों की सदस्यता पोते-पोतियों को ट्रांसफर करने की सुविधा के लिए भी मैनेजमेंट द्वारा प्रस्ताव रखा जाएगा। क्लब परिसर में नियमित मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।
सीनियर सिटीजन के लिए अलग वॉकिंग ट्रैक
सीनियर सिटीजन की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उनके लिए अलग वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा।
नए खेलों पर सब्सिडी
पिकलबॉल, पैडल और बॉक्स क्रिकेट जैसे लोकप्रिय और नए खेलों के शुल्क को कम करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सदस्य इन खेलों से जुड़ सकें।
आधुनिक जिम सुविधा
क्लब के जिम को आधुनिक बनाया जाएगा और नए व अत्याधुनिक उपकरण एवं मशीनें उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
70 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन के लिए विशेष सुविधा
70 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे सीनियर सिटीजन, जिनके बच्चे क्लब के सदस्य हैं, उन्हें क्लब में मुफ्त एंट्री देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए विशेष सीनियर सिटीजन कार्ड भी शुरू किया जाएगा और उनसे एंट्री शुल्क नहीं लिया जाएगा।
70+ सदस्यों के लिए मुफ्त गज़ेबो सुविधा
70 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों से गज़ेबो इस्तेमाल करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वे अपने परिवार के साथ गज़ेबो की सुविधा का मुफ्त आनंद ले सकेंगे।
मल्टी-यूटिलिटी कार्ड
एक मल्टी-यूटिलिटी कार्ड शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से सदस्य स्क्वैश, टेनिस, स्विमिंग और अन्य सुविधाओं का कम दरों पर लाभ ले सकेंगे।
कवर्ड स्विमिंग पूल
स्विमिंग पूल को कवर करने के साथ-साथ उसे आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि सदस्यों को ज्यादा आरामदायक और बेहतर सुविधा मिल सके।
मानव सेवा—अंगदान की पहल
पहली बार जिमखाना क्लब में ‘मानव सेवा’ की दिशा में अंगदान की पहल शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सोशल सर्विस एवं ऑर्गन डोनेशन की अलग जिम्मेदारी तय की जाएगी।
किसी सदस्य के परिवार में मृत्यु होने पर क्लब के एग्जीक्यूटिव सदस्य पूरी संवेदनशीलता और सम्मान के साथ परिवार से स्वैच्छिक रूप से आंखों या अन्य अंगों/टिश्यू के दान के बारे में बात करेंगे, जहां यह चिकित्सकीय और कानूनी रूप से संभव हो।
इसका उद्देश्य दुख की घड़ी में परिवार पर कोई दबाव डालना नहीं, बल्कि जागरूकता पैदा करना और मानव सेवा का अवसर उपलब्ध करवाना होगा।
“एक जिंदगी खत्म हो सकती है, लेकिन किसी दूसरे को जिंदगी का तोहफा देकर जीवन आगे बढ़ाया जा सकता है।”
वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही
क्लब के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जाएगा। उचित बजट, प्रोजेक्ट की लागत और समय-समय पर वित्तीय समीक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
हर साल 12 महीने की विकास योजना
हर वर्ष क्लब के विकास के लिए 12 महीने की एक स्पष्ट योजना तैयार की जाएगी। इसमें प्राथमिकताएं, समय सीमा और बड़े प्रोजेक्ट की नियमित निगरानी शामिल होगी।
सदस्यों की शिकायत और सुझाव व्यवस्था
सदस्यों की शिकायतों और सुझावों के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि हर सदस्य की बात सुनी जाए, उसे दर्ज किया जाए और तय समय सीमा के भीतर उसका समाधान करने का प्रयास हो।
डिजिटल जिमखाना—एक क्लिक पर सुविधाएं
क्लब की डिजिटल सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। बुकिंग, पेमेंट, स्पोर्ट्स स्लॉट, कार्यक्रम, घोषणाएं, फीडबैक और शिकायत जैसी सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
सदस्यों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना आय बढ़ाना
क्लब की मौजूदा सुविधाओं और जगहों का बेहतर इस्तेमाल कर आय के नए स्रोत तलाशे जाएंगे, ताकि क्लब के विकास के लिए अतिरिक्त धन जुटाया जा सके और सदस्यों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।
पारदर्शी वेंडर और खरीद व्यवस्था
खाने, शराब, हाउसकीपिंग, मेंटेनेंस, खेल उपकरण और अन्य सेवाओं के लिए वेंडर का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। गुणवत्ता की जांच और समय-समय पर कीमतों की तुलना की जाएगी, ताकि क्लब को बेहतर गुणवत्ता उचित कीमत पर मिल सके।
परिवार और खेलों को बढ़ावा
जिमखाना क्लब को और अधिक फैमिली फ्रेंडली और स्पोर्ट्स ओरिएंटेड क्लब बनाने पर जोर दिया जाएगा। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए नियमित गतिविधियां, कोचिंग, टूर्नामेंट और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हरित और पर्यावरण अनुकूल जिमखाना
क्लब को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पानी की बचत, कचरा प्रबंधन और हरियाली बढ़ाने जैसे कदम उठाए जाएंगे।
सदस्यों से सीधा संवाद और वादों पर अमल
नियमित ‘मीट द सेक्रेटरी’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें सदस्य सीधे अपने सुझाव, विचार और समस्याएं साझा कर सकेंगे।
हमारा घोषणा-पत्र केवल वादों तक सीमित नहीं रहेगा। प्रमुख योजनाओं के लिए स्पष्ट प्राथमिकताएं और समय सीमा तय की जाएगी तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाएगी, ताकि किए गए वादों पर वास्तविक रूप से काम हो सके।
—————————————–
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- अचीवर्ज़ के कार्यकारिणी पद के केंडीडेट रिशू झांजी ने बताया विज़न – वॉकिंग ट्रैक…डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन…बंपर तंबौला…कार्ड रूम सहित करेंगे ये बड़े बदलाव
- अचीवर्ज़ के कार्यकारिणी पद के केंडीडेट रिशू झांजी ने बताया विज़न – वॉकिंग ट्रैक…डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन…बंपर तंबौला…कार्ड रूम सहित करेंगे ये बड़े बदलाव
- जिमखाना क्लब चुनाव – अचीवर्ज़ ने किए ये बड़े ऐलान… विरोधी चित
- चर्चा का विषय बनी इस केंडीडेट की ‘पिक एडं चूज़ पॉलिसी’ के तहत की गई रंगारंग पार्टी
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–
















