

Prabhat Times
जालंधर। संभावना के बिल्कुल विपरीत जिमखाना क्लब चुनावों में कुछ केंडीडेट द्वारा पार्टी सिस्टम फिर से शुरू कर दिया है।
पता चला है कि जीत के बेहद करीब एग्जीक्यूटिव पद के एक केंडीडेट द्वारा पार्टी सिस्टम की शुरूआत की है।
पता चला है कि स्पेयर पार्टस कारोबार से जुड़े केंडीडेट द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान ही ‘पिक एडं चूज़ पॉलिसी’ पर काम शुरू किया है।
बताया जा रहा है कि बीती रात शहर के एक होटल में कारोबारी द्वारा करीब 100 लोगो को बुलाकर उनकी खूब सेवा की।
बता दें कि चुनावों से पहले ही अचीवर्ज़ द्वारा केंडीडेट ऐलाने गए और प्रोग्रेसिव के मुख्य लोगों द्वारा अचीवर्ज़ को समर्थन दे दिया। हालांकि बाद में मुख्य लोगों के बिना प्रोग्रेसिव फिर से मैदान में है।
खैर, ये सारा मामला अलग है। अचीवर्ज़ को प्रोग्रेसिव का समर्थन देने के पीछे एक अहम बात ये भी थी कि चुनावों में वर्चस्व के लिए करोड़ो रूपए न खर्चें जाएँ।
बल्कि वही पैसा क्लब डिवेल्पमेंट और अन्य सामाजिक कामों पर खर्च हो। हुआ भी यही, इस बार खुले तौर पर किसी ने भी कोई पर्टियां नहीं की।
लेकिन अचानक बुधवार की दोपहर क्लब के करीब 4400 वोटरों को ईग्नौर कर महज 100-120 के करीब लोगों को पार्टी के मैसेज आने शुरू हुए।
पता चला है कि केंडीडेट द्वारा पिक एडं चूज़ की नीति अपनाते हुए अपने चहेतों को बुलाकर खूब सेवा की और वोट डालने के लिए कहा।
चूंकि ये जिमखाना क्लब है। ये बात तुरंत ट्रेवल कर गई। आज क्लब में इस पार्टी की खासी चर्चा रही।
चर्चा हो रही कि केंडीडेट द्वारा अभी से ही ‘पिक एडं चूज़’ पॉलिसी पर काम शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि अचीवर्ज़ ग्रुप द्वारा भी इस तथ्य का पता चलने पर ऐसी पार्टियों से गुरेज करने की बात कही गई, ऐसी चर्चा है।
लेकिन क्लब में ये रंगारंग पार्टी खासी चर्चा का विषय बन गई है।
कुछ सदस्यों में ये चर्चा हुई की पार्टी करना गल्त नहीं है, लेकिन एक तरफ वे क्लब सदस्यों से वोट मांग रहे हैं, और दूसरा उन्हीं वोटरों को पिक एडं चूज़ पॉलिसी के तहत ईग्नौर कर रहे हैं। ये बर्दाश्त नहीं।
ये भी चर्चा सुनने में आई कि अब तो वही वोट डालेंगे जिन्होनें पार्टी में सेवा करवाई है।
ये भी है चर्चा
क्लब में हुई चर्चा में ये भी सुनने में आया है कि पार्टी में अपने ही ग्रुप के कुछ सदस्यों की अगेंस्ट चलने के लिए भी बातचीत हुई है।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी में आए कुछ लोगों ने अपने ग्रुप के कुछ केंडीडेट का विरोध करने के लिए खुलेआम कहा है।
————————————
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–









