Prabhat Times

जालंधर। संभावना के मुताबिक जिमखाना क्लब मैनेजमेंट पर अचीवर्ज़ ग्रुप ही काबिज़ होगा, ऐसा सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है।

हालांकि एक या दो प्रमुख पदों पर थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव दिख सकता है, लेकिन अपर हैंड अचीवर्ज़ का ही माना जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ कार्यकारिणी में भी दो तीन पदों पर नए चेहरे को समर्थन हो सकता है लेकिन ज्यादातर पुराने चेहरे ही नज़र आएंगे।

जिमखाना क्लब मैनेजमेंट के लिए रविवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू होगी। करीब 4100 वोटर वोट करेंगे। रविवार देर शाम तक चुनाव नतीजे सभी के सामने होंगे।

पिछले कई दिनों से चल रही उठापटक, खींचतान के बाद आज शनिवार को प्रभात टाइम्स द्वारा वोटर मूड जानने के लिए क्लब से जुड़े विशेषज्ञों, कई सदस्यों से बातचीत की गई।

बातचीत के पश्चात ये बात सामने आ रही है कि वोटिंग चाहे जैसे भी हो, किसी को वोट कम मिले या ज्यादा, लेकिन अंततः क्लब सत्ता पर काबिज़ अचीवर्ज़ ग्रुप ही होगा।

सर्वविदित है कि इस बार चुनाव मैदान में अचीवर्ज़ और प्रोग्रेसिव ग्रुप हैं। अहम तथ्य ये है कि प्रोग्रेसिव में हमेशा प्रोग्रेस दिखाने वाले ग्रुप की रीढ़ माने जाने वाले पप्पू खौसला, नरेश तिवाड़ी, विक्की पुरी सहित अन्य धुरंदर प्रोग्रेसिव के साथ नही है।

विक्की पुरी व उनकी कोर कमेटी द्वारा खुलेआम अचीवर्ज़ को समर्थन देने की बात की जा चुकी है।  अगर प्रोग्रेसिव से एक या दो मैंबर किसी मजबूरी में साथ है भी तो वो भी लगभग साईलेंट मोड पर ही दिखाई दे रहे हैं।

अंतिम दिनों में क्लब के वरिष्ठ सदस्य दलजीत छाबड़ा द्वारा की गई भागदौड़ से जैसे तैसे तैयार हुआ प्रोग्रेसिव ग्रुप पिछले एक हफ्ते में कभी भी स्टेबल नहीं दिखा।

पहले जोर शोर से ऐलान किया गया कि विपन झांजी ऑनरेरी सैक्रेटरी, मेजर कोछड़ ट्रईयरार, अनु माटा जॉइंट सैक्रेटरी लड़ेंगे।

ऐलान तो क्रांतिकारी भाषणों से हुआ, लेकिन नामांकण दाखिल करने से पहले ही विपन झांजी, मेजर कोछड़ बैकफुट पर आ गए।

नए गठित हुए प्रोग्रेसिव ग्रुप का दुर्भाग्य ये रहा कि अचानक मैडम अनु माटा का स्वास्थ्य खऱाब हो गया, जिस कारण वे भी चुनाव मैदान से हट गई।

प्रभात टाइम्स द्वारा खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी कि प्रोग्रेसिव के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि कैंडीडेड और समर्थकों को एकजुट रखना।

नए और जैसे तैसे गठित हुए प्रोग्रेसिव ग्रुप क्लब सदस्यों में एकजुटता का मैसेज नहीं दे पाया। हालात ये बने कि चुनावों के करीब आते ही सभी केंडीडेट ग्रुप छोड़ निजि प्रचार मे जुट गए। जो प्रतिष्ठित क्लब के प्रतिष्ठित सदस्यों को रास नहीं आया।

शनिवार देर शाम प्रभात टाइम्स द्वारा किए गए सर्वे में स्पष्ट है कि ऑनरेरी सैक्रेटरी पद पर कोई मुकाबला नहीं है। ईमानदारी, समर्पण की मिसाल कायम करने वाले अमित कुकरेजा की जीत सुनिश्चित है।

जूनियर वाइस प्रधान पद पर भी अचीवर्ज़ ग्रुप की तरफ से चुनाव लड़ रहे अनुभवी, ईमानदार और दूरदर्शी सोच रखने वाले धीरज सेठ विनिंग पोज़िशन पर हैं।

सर्वे में सामने आए तथ्यों के मुताबिक सदस्यों का मानना है कि क्लब में इस वक्त एक्सपैरीमेंट की जरूरत नहीं है।

इन महत्त्वपूर्ण पदों पर मैनेजमेंट में काम करने का अनुभव करने वाले केंडीडेट को ही आगे आना चाहिए।

और चूंकि धीरज सेठ पहले भी कई सालों तक क्लब मैनेजमेंट में सेवाएं दे चुके हैं तो उनका आगे आना ही क्लब और सदस्यों के लिए हितकारी है।

सर्वे में ये तथ्य भी सामने आएं हैं कि धीरज सेठ के बहुमुखी व्यक्तित्व के कारण क्लब से जुड़ा हर वर्ग उन्हें स्पोर्ट और पसंद कर रहा है। ऐसी स्थिति में धीरज सेठ ही जीत कर सदस्यों की सेवा करेंगे, ये कहना गल्त नहीं होगा।

बात करें जॉइंट सैक्रेटरी और कैशियर पद की तो मैडम अनु माटा के स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव मैदान से हटने के कारण अचीवर्ज़ के केंडीडेट हरप्रीत गोल्डी निर्विरोध जॉइंट सैक्रेटरी पद पर पहुंच गए,

कैशियर पद पर अचीवर्ज़ के सौरभ खुल्लर और गुरजी कोछड़ के बीच आमने सामने हैं। बेशक गुरजी कोछड़ की स्पोर्ट में मेजर कोछड़ हैं, लेकिन सौरभ खुल्लर का अपर हैंड दिख रहा है।

सर्वे के दौरान ये तथ्य सामने आएं है कि गुरजी कोछड़ पढ़ा लिखा इंटेलीजेंट और दूरदर्शी सोच रखने वाले नौजवान है, लेकिन चूंकि ये जिमखाना क्लब है, इसलिए हर सदस्य की अपनी राय है।

कुछ पुराने सदस्यों का कहना है कि इस पद के लिए मेजर कोछड़ खुद चुनाव लड़ते तो बात और थी, लेकिन अब परफ्रेंस अचीवर्ज़ के सौरभ खुल्लर की ही रहेगी।

सर्वे के दौरान जब सदस्यो से बात की गई कि एक तरफ युवा पीढ़ी को आगे आने का बीत कही जा रही है और जब युवा पीढ़ी आगे आ सकती है तो फिर?

इसका जवाब ये मिला कि युवा पीढ़ी के आगे आने में कोई रोक टोक नहीं है। लेकिन क्लब मैनेजमेंट बड़ी जिम्मेदारी है। सदस्यों ने फिर दोहराया कि मेजर कोछड़ खुद होते तो बात और थी, लेकिन अब बात और है।

एक सदस्य के मुताबिक युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए, लेकिन स्टेप बाई स्टेप। यानिकि पहले एग्जीक्यूटिव में आएं और फिर ऊपरी सीटों पर।

सर्वे में इतनी लंबी चर्चा से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरजी कोछड़ को मेजर कोछड़ के रसूख के चलते स्पोर्ट मिलेगी, लेकिन अपर हैंड सौरभ खुल्लर का ही रह सकता है।

अब बात करें एग्जीक्यूटिव सदस्यो के बारे में तो सर्वे में स्पष्ट है कि क्लब सदस्य किसी भी तरह के एक्सपेरीमेंट के मूड में नहीं है। चूंकि अचीवर्ज़ और प्रोग्रेसिव का कोर ग्रुप एकजुट हो चुका है, इसलिए यही कहा जा रहा है कि एक बार फिर एग्जीक्यूटिव में पुराने और अनुभवी चेहरों पर ही क्लब मैंबर्स विश्वास दिखाएंगे।

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर क्लब कार्यकारिणी में सीए राजीव बंसल, अतुल तलवाड़, नितिन बहल, विपन झांजी, शालीन जोशी, शालिनी कालड़ा, विन्नी धवन नज़र आ सकते हैं, जबकि  नए चेहरों में जुबिन शिंगारी, रिशू झांजी, एमबी बाली और गगनदीप उप्पल भी कार्यकारिणी में शामिल होने की संभावना प्रबल है।

प्रभात टाइम्स द्वारा शनिवार देर रात तक की गई बातचीत के आधार पर ये सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई है, लेकिन अंतिम फैसला फिर भी वोटर्स के हाथ में है।

रविवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू होगी और 5 बजे तक चलेगी। इसके पश्चात काउंटिंग होगा और रात 9-10 बजे तक सारी पिक्चर क्लीयर हो जाएगी।

—————————————-

जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel