Prabhat Times
जालंधर। पी.ए.पी.-2 जालंधर में तैनात श्री राजपाल सिंह संधू, आई.पी.एस., इंस्पेक्टर जनरल पुलिस, 31 अगस्त को सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए।
उनके सम्मान में पी.ए.पी. जालंधर में फेयरवेल परेड का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने परेड से सलामी ली।
श्री राजपाल सिंह संधू, 18 अगस्त 1966 को कपूरथला के गांव मनसूरवाल बेट में जन्म हुए थे।
सैनिक स्कूल, कपूरथला से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और बाद में भूगोल विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की।
वह 18 अप्रैल 1988 को प्रोबेशनर इंस्पेक्टर के रूप में पंजाब पुलिस में शामिल हुए।
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, फिल्लौर से अपनी प्रारंभिक ट्रेनिंग और जिला फरीदकोट में फील्ड ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें वर्ष 1990 में जिला अमृतसर में तैनात किया गया।
वह जिला अमृतसर के विभिन्न थानों में एस.एच.ओ. के तौर पर तैनात रहे।
वर्ष 1993 में उन्हें डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने अपना प्रारंभिक कमांडो कोर्स किया।
वह असम राज्य में आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी के लिए कंपनी कमांडर के रूप में तैनात रहे।
वर्ष 1994-95 में असम राज्य में ऑपरेशनल तैनाती के दौरान उनकी सेवाओं की डी.जी.पी., पंजाब द्वारा अत्यधिक सराहना की गई और उन्हें ‘डिस्क ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
यह अधिकारी वर्ष 1996 से 1999 तक पायल (जिला लुधियाना) और बलाचौर (जिला शहीद भगत सिंह नगर) की सब-डिवीजन के पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में तैनात रहे।
वह वर्ष 1999 से 2002 तक जालंधर में हेडक्वार्टर के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर में भी तैनात रहे।
वर्ष 2002 में उन्हें पुलिस सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने विभिन्न पदों पर सेवाएं निभाई।
इनमें सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस सिटी जालंधर (2003-2005), स्टाफ ऑफिसर ऑफ एडिशनल डी.जी.पी. आर्म्ड बटालियंस तथा वर्ष 2005-2007 तक पुलिस सुपरिंटेंडेंट, मुख्यमंत्री पंजाब सुरक्षा, वर्ष 2008 में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी, जालंधर तथा वर्ष 2009 में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डिटेक्टिव), लुधियाना (देहाती) के पद शामिल हैं।
वह बटाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और कपूरथला जैसे विभिन्न जिलों में सीनियर पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) के तौर पर भी तैनात रहे हैं। इन जिलों में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने बेहद जघन्य और महत्वपूर्ण अनसुलझे मामलों को सुलझाने में शानदार क्षमता का प्रदर्शन किया।
उनके नेतृत्व में कई आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया गया और चोरी/लूटी गई संपत्ति की बड़ी बरामदगी की गई।
उन्होंने नशा तस्करों और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ भी अत्यंत सराहनीय कार्य किया।
उन्हें 2023 को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया और पी.ए.पी. मुख्यालय में नियुक्त किया गया।
उन्होंने डी.आई.जी./पी.ए.पी.-1 एवं ट्रेनिंग, जालंधर के साथ-साथ डी.आई.जी./एन.आर.आई., पंजाब, एस.ए.एस. नगर तथा डी.आई.जी./पी.ए.पी.-1 एवं ट्रेनिंग, पंजाब, चंडीगढ़ के रूप में भी कार्य किया।
उन्हें 02-01-2026 को आई.जी.पी. के पद पर पदोन्नत किया गया और 16-01-2026 को आई.जी.पी., क्राइम, पंजाब तथा इसके अतिरिक्त आई.जी.पी., पी.ए.पी.-2, चंडीगढ़ के रूप में तैनात किया गया।
पुलिस पदक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विसेज वर्ष 2012 अति उत्कृष्ट सेवा पदक वर्ष 2025 से सम्मानित किया गया।
डी.जी.पी. प्रशंसा डिस्क 12 डी.जी.पी. प्रशंसा पत्र 04 भी मिला।
फेयरवेल परेड के संबंध में आयोजित मार्च पास्ट के बाद श्री मनदीप सिंह गिल, पी.पी.एस., कमांडेंट ट्रेनिंग, जालंधर, पंजाब द्वारा श्री राजपाल सिंह संधू, आई.पी.एस. तथा उपस्थित अन्य सभी मेहमानों का स्वागत किया गया।
वहीं श्री हरकमलप्रीत सिंह खख, पी.पी.एस., ए.आई.जी., पी.ए.पी., जालंधर, पंजाब द्वारा समारोह में शामिल होने के लिए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न बटालियनों के कमांडेंट, राजपत्रित अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
————————————–
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- ‘पद नहीं, जिम्मेदारी’ का दृढ़ संकल्प… जानें कैसा होगा नया जिमखाना क्लब? अमित कुकरेजा ने सामने रखा अपना विज़न
- अचीवर्ज़ के जूनियर वाइस प्रेजिडेंट के केंडीडेट धीरज सेठ ने किया ये खुलासा
- जिमखाना चुनाव – कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने वोटरों से किया ये वादा
- अचीवर्ज़ के कार्यकारिणी पद के केंडीडेट रिशू झांजी ने बताया विज़न – वॉकिंग ट्रैक…डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन…बंपर तंबौला…कार्ड रूम सहित करेंगे ये बड़े बदलाव
- अचीवर्ज़ के कार्यकारिणी पद के केंडीडेट रिशू झांजी ने बताया विज़न – वॉकिंग ट्रैक…डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन…बंपर तंबौला…कार्ड रूम सहित करेंगे ये बड़े बदलाव
- जिमखाना क्लब चुनाव – अचीवर्ज़ ने किए ये बड़े ऐलान… विरोधी चित
- चर्चा का विषय बनी इस केंडीडेट की ‘पिक एडं चूज़ पॉलिसी’ के तहत की गई रंगारंग पार्टी
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–















