Prabhat Times
जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों में अचीवर्ज़ की ओर से जूनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर चुनाव लड़ रहे धीरज सेठ ने खुलासा किया कि क्लब डिवेल्पमेंट और सदस्यों को सेवन स्टार सुविधाएं देने के लिए अचीवर्ज़ का प्लान तैयार है, बस रविवार को वोटरों का समर्थन मिलते ही अचीवर्ज़ अपना काम शुरू करेंगे। कुछ ही दिनो में सदस्यों को बदलाव नज़र आएंगे।
क्लब मैनेजमेंट में 2 बार ट्रइयरर और 3 बार एग्ज़ीक्यूटिव पद पर सेवाएं दे चुके धीरज सेठ ने कहा कि क्लब हर सदस्य का सैकेंड होम कहा जाता है। क्लब एक ऐसी जगह है जहां सदस्य आकर रिलेक्स फील करते हैं।
क्लब में सदस्यों को सेवन स्टार सुविधाएं उपलब्ध करवाना और पारिवारिक माहौल देना ही प्राथमिकता रही है।
धीरज सेठ ने कहा कि क्लब में सदस्यों के लिए और मनोरंजक गतिविधियां करवाई जाएंगी। ऐसा वातावरण दिया जाएगा कि सदस्य रूटीन में क्लब आएं।
धीरज सेठ ने कहा कि क्लब में चहुंमुखी विकास, सदस्यों की सुविधाओं में विस्तार और ट्रांसपेरेंसी ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
एक सवाल के जवाब में धीरज सेठ ने कहा कि अचीवर्ज़ ने वादा किया है कि सदस्यों को और बेहतर व सेवन स्टार सुविधाएं दी जाएंगी।
धीरज सेठ ने दावा किया है कि अचीवर्ज़ का विज़न स्पष्ट है कि क्लब की इंकम बढ़ाने के लिए भी प्लान पर काम किया जा रहा है।
ताकि अचीवर्ज़ द्वारा किए गए वादे मुताबिक सदस्यों को दी जाने वाली नई और बेहतर सुविधाओं के लिए किसी भी किस्म का आर्थिक बोझ सदस्यों पर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में क्लब में लिफ्ट सुविधा, रिसेप्शन एरिया का विकास, रेस्टोरेंट का नवीनीकरण तथा अन्य आधुनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनका लाभ आज क्लब के सदस्य उठा रहे हैं।
धीरज सेठ ने कहा कि सदस्यों का विश्वास, वित्तीय पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगी। उनका प्रयास रहेगा कि क्लब में होने वाले कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
धीरज सेठ ने कहा कि क्लब में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ स्पॉन्सरशिप, सदस्यों को उचित एवं कम दरों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी विशेष ध्यान देना अचीवर्ज़ के डिवेल्पमेंट एजैंडे में शामिल है।
उनका उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां क्लब के प्रत्येक सदस्य को बेहतर सुविधाएं, सम्मान और अपनी बात रखने का उचित अवसर मिले।
धीरज सेठ ने कहा कि अचीवर्ज़ केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जालंधर जिमखाना क्लब को और अधिक व्यवस्थित, आधुनिक, पारदर्शी एवं सदस्य-केंद्रित बनाने के विजन के साथ मैदान में है।
धीरज सेठ ने क्लब के सभी सदस्यों से आगामी चुनाव में अपना बहुमूल्य समर्थन देकर उन्हें जूनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में सेवा का अवसर देने की अपील की।
—————————————–
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- ‘पद नहीं, जिम्मेदारी’ का दृढ़ संकल्प… जानें कैसा होगा नया जिमखाना क्लब? अमित कुकरेजा ने सामने रखा अपना विज़न
- जिमखाना चुनाव – कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने वोटरों से किया ये वादा
- अचीवर्ज़ के कार्यकारिणी पद के केंडीडेट रिशू झांजी ने बताया विज़न – वॉकिंग ट्रैक…डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन…बंपर तंबौला…कार्ड रूम सहित करेंगे ये बड़े बदलाव
- अचीवर्ज़ के कार्यकारिणी पद के केंडीडेट रिशू झांजी ने बताया विज़न – वॉकिंग ट्रैक…डिज़ीटल गेमिंग ज़ोन…बंपर तंबौला…कार्ड रूम सहित करेंगे ये बड़े बदलाव
- जिमखाना क्लब चुनाव – अचीवर्ज़ ने किए ये बड़े ऐलान… विरोधी चित
- चर्चा का विषय बनी इस केंडीडेट की ‘पिक एडं चूज़ पॉलिसी’ के तहत की गई रंगारंग पार्टी
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–














