Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (fir registered against congress mla sukhwinder kotli and others) जालंधर देहात पुलिस द्वारा कांग्रेसी विधायक सुखविन्द्र कोटली समेत 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जालंधर में 6 दिन पहले यानी बुधवार को शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में कुछ लोगों ने मिलकर जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था।

बुधवार को करीब 150 लोगों ने विधायक कोटली की अध्यक्षता में हाईवे जाम कर दिया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

हाईवे बंद किए जाने से लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

बता दें कि धरने में कांग्रेसी नेताओं सहित, समाज सेवी संस्थाएं, मार्केट एसोसिएशन सहित अन्य संस्थानों ने भाग लिया था।

भोगपुर के पास से बीते दिनों कांग्रेसी विधायक की देखरेख में हाईवे जाम किया गया था। जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

NHAI की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर

जानकारी के अनुसार, एफआईआर राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया (NHAI) के अधिकारी जसवंत कुमार के बयानों पर दर्ज की गई है।

जसवंत सिंह एनएचएआई के साइट इंजीनियर हैं। जसवंत के पास पठानकोट चौक से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सुपरवाइज है।

इन लोगों पर हुआ केस

केस में पुलिस ने आदमपुर हलके से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, राज कुमार राजा, अश्वन भल्ला, विशाल बहल, चरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, लवदीप सिंह उर्फ लकी, अमृतपाल सिंह, राकेश कुमार बग्गा, शीतल सिंह, सूबेदार सरजीत सिंह, राहुल, मनजीत सिंह, मोनू, सुनील खोसला, दीपक मुल्तानी, अरविंदर सिंह झमट, नरिंदर कुमार उर्फ निंदी, अमित अरोड़ा, फौजी, रणजीत सिंह, जतिंदर सिंह अन्य 150 अज्ञात को नामजद किया गया है।

टी-पॉइंट से हाईवे जाम होने पर लोग हुए परेशान

एलएचएआई के अधिकारियों ने कहा- धरने के लिए सभी को एक साइड दी गई थी, जिससे वह एक साइड पर अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते थे।

मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और टी-पॉइंट से हाईवे बंद कर दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम रहा और लोगों को परेशान होना पड़ा।

बार बार अपील करने के बाद भी उक्त धरना खत्म नहीं किया गया है। जिसके बाद उन पर ये एक्शन लिया गया है।

 

—————————————————————————

संत निरंकारी मिशन ने मानव एकता दिवस पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

——————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1