Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Murder of lawyer and woman abducted from AGI flat) परागपुर के पास एजीआई (AGI) फ्लैट में सातवीं मंजिल से 19 अप्रैल की रात 44 साल के एडवोकेट संजीव कुमार और उसकी महिला मित्र अंजूपाल की किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला ट्रेस हो गया है।
कपूरथला पुलिस ने गुजरात के कच्छ से मुख्यारोपी हरविंदर सिंह बिंदर को अरेस्ट किया है। बिंदर 13 साल पहले लुधियाना में डीएसपी बलराज गिल और उनकी महिला मित्र की हत्या में डबल उम्र कैद की सजा काट रहा था।
2 महीने पहले वह पैरोल पर आया था। उसने एक साजिश के तहत फिर से डबल मर्डर को अंजाम दिया है। बिंदर ने पूछताछ में बताया कि उसने संजीव और अंजू का मर्डर कर दिया है.
पुलिस पहले ही एडवोकेट की कार लुधियाना से बरामद कर चुकी है। पुलिस जां चमें पता चला कि अंजू उसकी पुरानी जानकारी थी।
वे जेल से पैसे अंजू को भेजता था, लेकिन उसके पैसे से फ्लैट खरीद लिया। मुझ से किनारा कर अब एडवोकेट के साथ रहने लगी थी।
इसी वजह से दो दोस्तों संग मिलकर दोनों को मार दिया। कपूरथला पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए मुख्यारोपी लुधियाना निवासी हरविंदर बिंदर को सोमवार दोपहर अदालत से ट्रांजिट रिमांड लिया है।
ये है मामला
गोल्डन एवेन्यू फेज-2 के सुदेश लाल ने कहा-44 साल का बेटा संजीव कुमार एडवोकेट है। परागपुर के पास एजीआई इमारत में फ्लैट नंबर 711( ई) मेरे बेटे संजीव और उसकी महिला दोस्त अंजूपाल के नाम पर है।
इस फ्लैट में बेटे संग अंजू और उसकी 16 साल की बेटी पलक रहते हैं। 19 अप्रैल को बेटा अपने फ्लैट में चला गया। 22 अप्रैल को बेटे को कॉल की तो उसका फोन बंद आ रहा था।
फिर अंजू को कॉल की तो उसका भी फोन बंद आना शुरू हो गया। वह फ्लैट में गए तो फ्लैट बंद था। वह 23 अप्रैल की सुबह फिर फ्लैट गए और सिक्योरिटी गार्ड से ताला तुड़वा तो वह देख कर दंग रह गए कि अंदर पलक थी।
पलक ने बताया कि अंकल 19 अप्रैल की देर रात तीन लोग पता नहीं कैसे अंदर आ गए और पापा-मम्मी को साथ ले गए।
थाना सदर (फगवाड़ा) की पुलिस ने बीएनएस की धारा 138 व 140 और असलहा एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
डीएसपी मर्डर केस में आजीवन कारावास भुगत रहा है बिंदर
दो आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था बिंदर मोगा में तैनात रहे डीएसपी बलराज गिल और उनकी महिला मित्र मोनिका कपिला का 1 फरवरी 2012 की रात लुधियाना के गोल्फ लिंक स्थित फार्म हाउस में कत्ल कर दिया गया था। लुधियाना के किचलू नगर के रहने वाले डीएसपी गिल और मोनिका का शव दूसरे दिन मिला था।
—————————————————————————
संत निरंकारी मिशन ने मानव एकता दिवस पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
——————————————————————–
खबरें ये भी हैं…
- पंजाब में इतने IAS/PCS अधिकारी ट्रांसफर, पढ़ें
- Pahalgam Terrorist Attack : गुस्से में भारत… सीमा पर तनाव… कुछ बड़ा होने वाला है…! आतंकियों के स्कैच जारी
- छोड़ेंगे नहीं… पहलगाम हमले पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा ब्यान
- पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला! नाम पूछा और पर्यटकों पर कर दी गोलियों की बौछार
- Gold ने रचा इतिहास! एक झटके में इतना मंहगा हुआ Gold, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
- RBI ने किया नियमों में बड़ा बदलाव! 10 साल के बच्चे भी कर सकेंगे ये काम
- विवादों में ‘जाट’! सन्नी देओल, रणदीप हुड्डा पर जालंधर में केस दर्ज, जानें पूरा मामला
- डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका! अदालत ने इस फैसले पर लगाई रोक
- पंजाब में ग्रेनेड अटैक का मास्टर माइंड हैप्पी पासियां क्रिमिनल US में अरेस्ट
- नया टू-व्हीलर खरीदने वालों के लिए सरकार ला रही ये स्कीम, मिलेगा बड़ा फायदा
- जालंधर में 19-19 साल के युवकों ने कर दिया ये बड़ा कांड, तीनों अरेस्ट
- PNB लोन घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में अरेस्ट
- Salman Khan को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
- पंजाब में 50 बम… मामले में बुरे फंसे कांग्रेसी नेता प्रताप बाजवा, सीएम ने कही ये बात
- बैंक से लोन लेने वालों को RBI ने दी ये बड़ी राहत
- Manoranjan Kalia Grenade Attack Case में सामने आया ये बड़ा अपडेट
- पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला
- हिंसक भीड़ ने फूंक दिया BJP के इस बड़े नेता का घर, देखें वीडियो