Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (heat wave alert punjab) पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन दिनों पंजाब में लू चलेगी। आज राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, फिर भी तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में 1 मई 2025 तक लू का असर रहेगा।

इतना ही नहीं, 1 मई को हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में आंधी, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।

जबकि अन्य जिलों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है।

1 मई तक जारी अलर्ट

28 अप्रैल (Day 1): पंजाब के उत्तरी जिलों में (जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर आदि) मौसम सामान्य रहेगा, जबकि दक्षिणी जिलों (जैसे फाजिल्का, बठिंडा, फरीदकोट आदि) लू को लेकर अलर्ट है।

29 अप्रैल (Day 2): राज्य का अधिकांश हिस्सा

30 अप्रैल (Day 3): चेतावनी जारी रहेगी लेकिन कुछ उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में स्थिति बेहतर होने की संभावना।

1 मई (Day 4): आधा पंजाब हरे क्षेत्र में आ जाएगा यानी वहां कोई मौसम चेतावनी नहीं रहेगी, जबकि कुछ दक्षिणी जिलों में अब भी चेतावनी बनी रहेगी।

पंजाब के शहरों में आज मौसम

अमृतसर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 21 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मोहाली – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 26 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

—————————————————————————

संत निरंकारी मिशन ने मानव एकता दिवस पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

——————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1