Prabhat Times

जालंधर। जिमखाना क्लब में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। केंडीडेट अपने स्तर पर डोर टू डोर प्रचार में जुटे हैं।

अचीवर्ज़ की तरफ से कार्यकारिणी पद के कैंडीडेट जुबिन शिंगारी सबसे युवा केंडीडेट होने के कारण इस बार चुनावों में खासी चर्चा में हैं।

जुबिन शिंगारी को क्लब के युवा और पारिवारिक सदस्यों से जोरदार समर्थन मिल रहा है।

प्रभात टाइम्स के साथ बातचीत में  इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी जुबिन शिंगारी ने बताया कि उनका परिवार क्लब से लंबे अर्से से जुड़ा हुआ है। वे खुद भी पिछले कई सालो से क्लब गतिविधियों में सक्रियता से हिस्सा ले रहे हैं।

जुबिन ने बताया कि ये उनके पहले चुनाव हैं। उनका चुनाव मैदान में आने का उद्देश्य सिर्फ एक ही है कि वे क्लब सदस्यों की बेहतरी के लिए अपनी सेवाएँ दे।

जुबिन शिंगारी ने कहा कि क्लब में कुछ न कुछ डिवेल्पमेंट और सदस्यो की सुविधाओं के लिए वर्क चलता रहता है, लेकिन बतौर सदस्य उन्हें लगता है कि और भी काफी कुछ किया जा सकता है।

जुबिन ने क्लब सदस्यों से वोट अपील की। जुबिन ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वे उन्हें निराश नहीं होने देंगे। क्लब सदस्यों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम करेंगे।

————————————

जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel