Prabhat Times

जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों में जूनियर वाइस प्रधान के पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे धीरज सेठ की जीत का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

जिमखाना क्लब के पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा, राजू सिद्धू, राजू विर्क तथा सलिल गुप्ता ने खुलकर धीरज सेठ को एक तरफा समर्थन दिया है।

जेवीपी पद के लिए सशक्त केडीडेट धीरज सेठ के समर्थन में आज पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा ने डोर टू डोर प्रचार किया।

तरूण सिक्का, सुमित शर्मा ने अचीवर्ज़ के लिए वोट अपील की। तरूण सिक्का व सुमित शर्मा ने कहा कि धीरज सेठ पिछले लंबे अर्से से क्लब और क्लब मैनेजमेंट से जुड़े हुए हैं।

उनकी दूरदर्शी व पॉजिटिव सोच ही क्लब के चहुंमुखी विकास और सदस्यों के हितों को सुरक्षित रख सकती है।

तरूण सिक्का व सुमित शर्मा ने कहा कि क्लब में राजनीति की जगह नहीं है। इधर-उधर से केंडीडेट इकट्ठे करना क्लब के लिए हितकारी नहीं है।

पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा ने कहा कि क्लब में युवा वर्ग चाहिए, लेकिन एक्सपीरियेंस होना भी बेहद जरूरी है। क्योकि क्लब में सिर्फ एक वर्ग नहीं बल्कि हर वर्ग, हर ऐज ग्रुप के सदस्य हैं।

केंडीडेट वो आगे आएं, जो क्लब में समय दे सकें, ताकि हर एक सदस्य परिवार के लिए क्लब वाकई में सैकेंड होम हो।

जेवीपी पद के लिए धीरज सेठ और अचीवर्ज़ के लिए वोट अपील करते हुए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा ने राजू विर्क, राजू सिद्धू व सलिल गुप्ता का खुलकर समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया।

————————————

जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel