

Prabhat Times
लुधियाना। लुधियाना में डीएमसी अस्पताल के पास एक डॉक्टर की ऑडी गाड़ी से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। एंबुलेंस ऑडी के पीछे से टकराई।
इस पर डॉक्टर ने तैश में आकर एंबुलेंस ड्राइवर से हाथापाई की और उसकी एंबुलेंस की चाबी निकाल ली।
वहीं, एंबुलेंस ड्राइवर का आरोप था कि ऑडी में उसके आगे चल रहे डॉक्टर ने लापरवाही दिखाते हुए अचानक ब्रेक मारे थे।
इससे एंबुलेंस इतनी जल्दी में कंट्रोल नहीं हुई और पीछे से टकरा गई।
एंबुलेंस ड्राइवर का यह भी आरोप है कि चाबी निकलते ही एंबुलेंस का एसी बंद हो गया था। इस कारण एंबुलेंस में मौजूद मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी थी।
फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डाक्टर की पहचान हरमन सोबती पुत्र मनोज सोबती के रूप में हुई है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता अर्शदीप सिंह निवासी गांव उड़ांग, श्री मुक्तसर साहिब ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को वह एंबुलेंस में सहायक जगदीप सिंह के साथ मरीज माया देवी को घर छोड़ने जा रहा था।
जब वे डीएमसी अस्पताल जाने वाले कट के पास पहुंचे, तो आगे चल रही कॉफी रंग की ऑडी Q7 कार (PB-10-HS-4137) के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
ड्राइवर के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की
इससे एंबुलेंस पीछे से हल्की सी टकरा गई। हालांकि, दोनों वाहनों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
इसके बावजूद ऑडी ड्राइवर डॉ. हरमन सोबती ने तैश में आकर एंबुलेंस ड्राइवर के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। उन्होंने एंबुलेंस की चाबी निकाल ली।
एसी बंद होने से मरीज की तबीयत बिगड़ी
चाबी निकलने से गाड़ी का एसी बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद मरीज माया देवी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें घबराहट होने लगी।
शिकायत के मुताबिक, डॉ. सोबती खुद डॉक्टर होने के बावजूद उन्होंने मरीज की हालत पर ध्यान नहीं दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
इसके बाद थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 125, 126, 281, 285, 304, 351 और 194 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
————————————
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–









