Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (mann government has issued this strict order) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जनहित मे एक और सख्त फैसला लिया है।

पंजाब सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ड्यूटी के बाद और छुट्टी वाले दिन भी मोबाइल पर उपलब्ध रहें।

यह आदेश दफ्तरी कामकाज में देरी और जनता से जुड़े कार्यों में बाधा को रोकने के लिए जारी किया गया है।

कार्मिक विभाग के सचिव ने सभी विशेष मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को आदेश की प्रति भेजकर इसके कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि आमतौर पर देखने में आता था कि सरकारी कर्मचारी छुट्टी के समय के बाद और छुट्टी वाले दिन बिल्कुल भी फोन नहीं उठाते, जिस कारण कई बार सरकारी कामों और आम जनता के जरूरी कार्यों में दिक्कत होती थी। ऐसी शिकायतें मिलने के पश्चात अब सीएम मान ने सख्त आदेश जारी किए हैं।

मोबाइल बंद करने से कामकाज प्रभावित

आदेश में कहा गया है कि कई बार अधिकारी ड्यूटी के बाद या छुट्टी के दिन अपने मोबाइल बंद कर लेते हैं या नेटवर्क कवरेज से बाहर रहते हैं।

इससे प्रशासनिक कार्यों में देरी होती है और जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं।

सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की निरंतर उपलब्धता को अनिवार्य किया है।

पंजाब सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें नशे के खिलाफ अभियान, गांवों में विकास कार्य, स्कूलों में उद्घाटन समारोह, और नई परियोजनाओं की शुरुआत शामिल हैं।

इन परियोजनाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की उपलब्धता जरूरी है। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी स्तर पर कार्यों में बाधा न आए।

प्रशासनिक सुधारों का हिस्सा

इस आदेश से पहले पंजाब सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस विभागों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए हैं।

तहसीलों में तबादले किए गए और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाया गया।

यह नया आदेश प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक और कदम है।

आदेश का कड़ाई से पालन

कार्मिक विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को मोबाइल बंद करने या अनुपलब्ध होने की स्थिति में जवाबदेही तय की जा सकती है।

—————————————————————————

संत निरंकारी मिशन ने मानव एकता दिवस पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

——————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1