Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (woman IAS officer’s husband caught in objectionable circumstances with girl) पंजाब के लुधियाना में एक लेडी आईएएस अफसर के पति को पुलिस ने रंगरलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 के सामने एक कोठी में रेड की थी। जिसके बाद एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पता चला कि पुरुष पंजाब की IAS अफसर का पति है।

इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। धारा 3 ,4, 5 इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।व्यक्ति और महिला को कोर्ट में पेश करने ले जाती हुई पुलिस। - Dainik Bhaskar

बताया जा रहा है कि व्यक्ति गुरवीर इंद्र ढिल्लों गांव भागसर (मुक्तसर साहिब) का रहने वाला है, जबकि महिला लुधियाना के सेक्टर 32 की रहने वाली है।

जिस आईएएस अफसर का पति बताया जा रहा है, वह लुधियाना निगम में तैनात रह चुकी हैं।

पुलिस सूत्र के मुताबिक उनके पास सूचना थी कि इस कोठी में विदेशी युवतियां आती-जाती हैं।

उन्हें जाली आईडी प्रूफ पर कमरे दिए जाते हैं। रोजाना युवतियों के आने-जाने से इलाके के लोग परेशान था।

शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि एक पुरुष विदेशी युवती को लेकर कोठी में गया है। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस की टीम ने वहां रेड कर दी।

विदेशों से लड़कियां मंगवाता था आरोपी

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपी गुरवीर पूरा रैकेट चलाता था

विदेशों से लड़कियां मंगवाया करता था। रोजाना लड़कियों के आने जाने के कारण इलाके के लोग परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा।

फर्जी आईडी प्रूफ बनाकर दिए जाते थे कमरे

थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना थी कि इस कोठी में गलत कामों को अंजाम दिया जाता है।

गुप्तचर ने सूचना दी थी कि कोठी में कई बड़े लोग और विदेशी लड़कियों का अक्सर आना जाना रहता है।

जिसके बाद उक्त कोठी में छापामारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वह अपनी एक महिला साथी के साथ था। अब पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कोठी में कितने गैरकानूनी काम होते रहे है।

सूत्रों की माने तो कई विदेशी लड़कियों के फर्जी आईडीप्रूफ बनाकर उन्हें कमरे दिए जाते रहे हैं।

————————————————————

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1