Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Former MLA Sheetal Angural becomes a headache for BJP! Connection with drug mafia revealed) आप छोड़ कर भाजपा जॉइन करने वाले शीतल अंगुराल एक दिन में ही भाजपा हाईकमान के लिए सिरदर्द बनते नज़र आ रहा है।

शीतल अंगुराल के अंतराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के सरगने से करीबी संबंधों के कारण भाजपा हाईकमान सकते में हैं।

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विवादित पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के सरगना के साथ संबंधों ने भगवा पार्टी के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी और सिरदर्द पैदा कर दिया है।

बता दे कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। ड्रग का ये रैकेट कूरियर के माध्यम से विभिन्न देशों में ड्रग सप्लाई कर रहे थे।

इस रैकेट के मास्टरमाइंड की पहचान जालंधर के युवक मनीष उर्फ ​​मनी ठाकुर के रूप में हुई है जो यूके में रहता है।

सूत्रों का कहना है कि 2022 में AAP विधायक चुने गए शीतल ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा पर अपने दोस्त मनी के खिलाफ आरोप वापस लेने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की थी।

हालांकि, जब शीर्ष अधिकारी ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया, तो अंगुराल ने मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से संपर्क किया।

लेकिन मुख्यमंत्री ने अंगुराल को फटकार लगाई और उन्हें नशा तस्करों और उनसे सहानुभूति रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस बात से नाराज होकर अंगुराल ने ‘आप’ को अलविदा कह दिया है और बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शीतल अंगुराल और मनी ठाकुर की तस्वीरें भगवा पार्टी के लिए बड़ी शर्मिंदगी पैदा कर रही हैं।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर अपनाए जाने वाले रुख को लेकर असमंजस में है, क्योंकि यह आगामी लोकसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।

बता दें कि शीतल अंगुराल का विवादों से नाता नया नहीं है, उनके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज हैं।

 

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1