Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Police action against protesters jalandhar) सांसद सुशील रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा जॉइन करते ही वेस्ट हल्के में प्रदर्शन करने वालो पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

एफआईआर में किसी को भी नामजद नहीं किया गया, लेकिन चुनाव कमिशन के निर्देशों के मुताबिक पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन, सरकारी प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने की वीडियोग्राफी जरूर करवाई गई है।

बताया जा रहा है कि वीडियोग्राफी की कापी एफआईआर के साथ सबूत के तौर पर अटैच की गई है।

बता दें कि सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के जॉइन करते ही आप वर्करों द्वारा दोनो नेताओँ को गद्दार कहते हुए पोस्टर लगाए और जब्रदस्त प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही थाना नम्बर 5 के ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना नम्बर 5 में एफआईआर भी ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह की शिकायत पर दर्ज हुई है।

ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने ब्यानो में कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाबू जगजीवन राम चौक में कुछ लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह के ब्यान है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकारी प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस द्वारा प्रदर्शन की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा अब वीडियोग्राफी से प्रदर्शनकारियों की पहचान करके नामजद कर सकती है।

 

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1