Prabhat Times

  • जालंधर सेंट्रल की करीब हज़ारों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सम्मान राशि, नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जताया आभार

जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सतकार योजना’ की दूसरी किस्त जारी किए जाने पर आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिल रही है।

नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल हलके की करीब हज़ारों महिलाओं को आज इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।

उनके खातों में सम्मान राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने से पारदर्शिता सुनिश्चित होती है और महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।

पात्र महिलाओं को ₹3,000 और ₹4,500 की सम्मान राशि

नितिन कोहली ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सतकार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को उनकी श्रेणी के अनुसार सम्मान राशि दी जा रही है।

सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹3,000, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹4,500 की सम्मान राशि मिल रही है। यह राशि तीन महीनों की है, जो एक साथ दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल की करीब हज़ारों महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचना इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं।

महिलाओं के सम्मान के लिए नितिन कोहली के बड़े आयोजन

नितिन कोहली ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसी दिशा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महिला शक्ति – समाज की वास्तविक शक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इसी तरह रक्षाबंधन के अवसर पर जालंधर सेंट्रल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया और नितिन कोहली को राखी बांधी।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के साथ सीधे संवाद और उनके सम्मान को मजबूत करने का माध्यम हैं।

‘महिलाओं की मजबूती से परिवार और समाज मजबूत होता है’

नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान, आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालंधर सेंट्रल की करीब हज़ारों महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सतकार योजना’ का सीधा लाभ मिलना सरकार की महिला-केंद्रित जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel