Prabhat Times
जालंधर। डिप्स स्कूल के खिलाड़ियों ने 70वें पंजाब स्कूल जोनल/डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 12 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
वहीं, डिप्स रैय्या के अंडर-19 खिलाड़ी एकनूर ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
अंडर-14 वर्ग में हरप्रीत जोशी ने 400 मीटर में स्वर्ण और 600 मीटर में रजत पदक हासिल किया।
कवलीन कौर ने 80 मीटर हर्डल्स में रजत, रसलिन कौर ने 200 मीटर में रजत, जबकि गुरसाहिब कौर ने 200 मीटर और गुरशरण कौर ने 80 मीटर हर्डल्स में कांस्य पदक जीता।
अंडर-19 वर्ग में हर्षदीप कौर ने 100 मीटर और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण तथा लॉन्ग जंप में रजत पदक हासिल किया।
किरणप्रीत कौर ने ट्रिपल जंप और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण तथा लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता। किरणवीर कौर ने शॉटपुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया।
एकमप्रीत कौर ने 1500 मीटर में रजत और 400 मीटर में कांस्य पदक जीता। अवनीत कौर ने 200 मीटर और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण तथा 100 मीटर में रजत पदक हासिल किया।
कमलप्रीत कौर ने 3000 मीटर में रजत, सचगुन कौर ने 400 मीटर में रजत, जबकि मनसिमरन कौर ने 1500 मीटर और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण तथा 200 मीटर में रजत पदक जीता।
हरलीन कौर ने 3000 मीटर में स्वर्ण और जैवलिन थ्रो में रजत, जबकि सहजदीप कौर ने ट्रिपल जंप में रजत पदक हासिल किया।
डिप्स स्कूल टांडा के खिलाड़ियों ने भी एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 लड़कों ने 200 मीटर और 400 मीटर में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा डिस्कस थ्रो में दूसरा और शॉटपुट में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, अमृतसर के दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप में डिप्स नूरमहल की कक्षा 3 की छात्रा मनजोत कौर ने अंडर-10 वर्ग की 25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
डिप्स रय्या के एकनूर की उपलब्धि ने भी स्कूल परिवार को गौरवान्वित किया। अंडर-19 डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर एकनूर ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
इस शानदार प्रदर्शन पर एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह और सीएओ जसन सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि डिप्स विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
डिप्स प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने और उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
—————————————————————————–


————————————–










