Prabhat Times
जालंधर। अचीवर्ज़ ग्रुप के एग्जीक्यूटिव पद के लिए चुनाव मैदान मे उतरे कारोबारी रिशू झांजी ने आज अपना विज़न स्पष्ट किया है।
रिशू झांजी क्लब सदस्यों को वायदा किया है कि क्लब का चहुंमुखी विकास और सदस्यों के लिए दी जाने वाली हर सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा।
प्रभात टाइम्स के साथ बातचीत में रिशू झांजी ने कहा कि वे पिछले लंबे अर्से से क्लब से जुड़े हुए हैं। वैसे तो क्लब में समय समय पर जरूरत और डिमांड के मुताबिक डिवेल्पमेंट होती रहती है।
चूंकि वे क्लब के एक्टिव मैंबर हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि अभी और सुधार की जरूरत है। क्लब में स्पोर्टस एक्टिविटीज़, गेमिंग ज़ोन, सीनीयर सिटीज़न इत्यादि के लिए काफी कुछ नया और आकर्षक हो सकता है।
एक सवाल के जवाब में रिशू झांजी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्लब में ऐसी एक्टिविटी करवाई जाएं, जिससे वो सदस्य भी क्लब आएं, जो बेहद कम आते हैं। इसके लिए उनका विज़न है कि बंपरतंबौला होना चाहिए। बंपर तंबौला एक पारिवारिक एन्जॉएमेंट गेम है।
इसके अतिरिक्त स्पोर्टस एक्टिविटी में भी काफी और बेहतर हो सकता है, जैसे कि क्लब में वॉकिंग ट्रैक इस समय की बड़ी डिमांड है। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन हॉल, गेमिंग ज़ोन का डिजीटलाइजेशन करवाना अहम रहेगा।
रिशू झांजी ने कहा कि इसके अतिरिक्त क्लब सदस्यों को बेहद कम दरों पर सैवन स्टार भोजन, व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होगा।
रिशू झांजी ने कहा कि क्लब में कार्ड रूम में भी काफी कुछ बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
कार्ड रूम में ज्यादातर क्लब के सीनीयर सिटीज़न और मैंबर्स आते हैं। कार्ड रूम को भी और आकर्षक और मैंबर्स की डिमांड के मुताबिक बदलाव करवाना भी उनकी प्राथमिकता होगी।
एक सवाल के जवाब में रिशू झांजी ने स्पष्ट कहा कि ये सब सुविधाएं सदस्यों को देने के लिए मैंबर्स पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बौझ नहीं डाला जाएगा। मैनेजमेंट द्वारा क्लब संसाधनों से ही डिवेल्पमेंट कार्य करवाए जाएंगे।
रिशू झांजी ने सदस्यों से अपील की है कि उन्हें वोट करें, ताकि वे सदस्यों के साथ किए गए वायदे पूरे कर सकें।
एक सवाल के जवाब में रिशू झांजी ने कहा कि उन्होने जो भी वायदे किए हैं, उन्हें निर्धारित समय में ही पूरा किया जाएगा।
—————————————–
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- चर्चा का विषय बनी इस केंडीडेट की ‘पिक एडं चूज़ पॉलिसी’ के तहत की गई रंगारंग पार्टी
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–












