Prabhat Times

जालंधर। श्री राम सेना संगठन (रजि.) ने जिला बार एसोसिएशन जालंधर के नव नियुक्त प्रधान एडवोकेट रतन दुआ एवं नवनियुक्त सेक्रेटरी अमरिंदर सिंह थिंद को उनका पदभार संभालने पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर संगठन के चेयरमैन एडवोकेट मुनीश सहगल व उप चेयरमैन गुरप्रीत वधावन (रॉकी) ने डी.बी.ए. के नवनियुक्त प्रधान का मुँह मीठा करवाया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया

संगठन के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट सचिन शारदा जी ने डी. बी. ए. के नवनियुक्त सेक्रेटरी एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद का मुँह मीठा करवाते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया

इस मौके पर संगठन के चेयरमैन एडवोकेट मुनीष सहगल,उप चेयरमैन गुरप्रीत वधावन (रॉकी) अरविंद अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट सचिन शारदा, उप प्रधान दीपक कुमार, उप प्रधान हिमांशु मेहता, एडवोकेट अशोक सोनिक, सेक्रेटरी अमित पटेल, सेक्रेटरी एडवोकेट ऋषभ भाटिआ, चीफ एडवाइजर सोनू पांडेय, एडवाइजर बलवंत सिंह, एडवोकेट शुभम शर्मा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने डी. बी. ए के नवनियुक्त प्रधान व सेक्रेटरी को अपना पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी

जिस पर डी. बी. ए.के नवनियुक्त प्रधान एवं सेक्रेटरी ने संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया!

 

—————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel