Prabhat Times

जालंधर। पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में भी डिप्स के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया है।

70वें पंजाब स्कूल जिला एवं जोनल खेल मुकाबलों, सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में डिप्स स्कूलों के खिलाड़ियों ने अनेक पदक, स्थान और ट्रॉफियां हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

डिप्स ढिलवां के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। कई खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ।

टग ऑफ वॉर और वॉलीबॉल में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जोनल स्तर पर लड़कियों ने टग ऑफ वॉर और खो-खो में प्रथम तथा कबड्डी में द्वितीय स्थान हासिल किया।

डिप्स सुरानुस्सी के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 टीम ने द्वितीय और अंडर-19 टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया। जोनल स्तर पर विद्यालय को शानदार प्रदर्शन के लिए 13 ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया।

डिप्स उग्गी के खिलाड़ियों ने कराटे और वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा दिखाई। कराटे में कृष्णा ने स्वर्ण, जबकि जतिन भारद्वाज और किरत सिंह ने रजत तथा निशाद ने कांस्य पदक जीता।

वॉलीबॉल में भी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए और राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

डिप्स स्कूल के खिलाड़ियों ने कराटे में कई रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई।

वहीं डिप्स नूरमहल के कर्णव सिंह और आरव ने कराटे में रजत पदक हासिल किए।

डिप्स करोल बाग के नितेश ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

डिप्स हरियाणा के खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

दो खिलाड़ियों का चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ। जोनल स्तर पर विद्यालय को 9 ट्रॉफियां प्राप्त हुईं।

डिप्स जीबी ढिलवां ने बैडमिंटन में अंडर-17 में द्वितीय और अंडर-14 में तृतीय स्थान हासिल किया।

जोनल मुकाबलों में लड़कियों ने टग ऑफ वॉर और खो-खो में प्रथम तथा कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं डिप्स स्कूल टांडा ने सीबीएसई वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय रनर-अप स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

डिप्स के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर एमडी सरदार तरविंदर सिंह, चेयरपर्सन जसविंदर कौर, वाइस चेयरपर्सन प्रीतिंदर कौर, सीएओ रामनीक सिंह एवं जशन सिंह तथा सीईओ डॉ. मोनिका मंडोत्रा, अकादमिक डायरेक्टर डा. रोमिला शर्मा, जी एम राजीव ने खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्राचार्यों, डीपीई और कोचों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जीत केवल पदक की नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की होती है। डिप्स अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।

————————————

जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel