

Prabhat Times
जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में वार्षिक फ्रेशर्स कार्यक्रम ‘फ्लाई हाई फ्रेशर्स – उड़ान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया।
रंगों, हंसी-खुशी, संगीत और उत्साह से सराबोर इस समारोह में नए विद्यार्थियों का इनोसेंट हार्ट्स परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आस्था बौरी (यंग माइंड्स कल्चरल एवं लाइफ स्किल्स मेंटर), तथा श्रीमती शर्मिला नाकरा, डिप्टी डायरेक्टर – कल्चरल अफेयर्स, एवं मैनेजमेंट के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन के साथ की।
उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रेरणा प्रदान की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय नटराज वंदना से हुई।
इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभावशाली मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण फ्रेशर्स का रैंप वॉक रहा, जिसमें नए विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी शैली, व्यक्तित्व और उत्साह का प्रदर्शन किया।
रैंप वॉक प्रतियोगिता मैं मैं निर्णायक गणों की भूमिका श्रीमती रिचा शर्मा और श्रीमती जसजोत ने निभाई। विजेता विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष उपाधियों एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
‘उड़ान 2026’ के विजेता
-
मिस्टर फ्रेशर: मुकुल धीमान (BBA-1)
-
मिस फ्रेशर: सुहानी अरोड़ा (BBA-1)
-
मिस्टर टैलेंटेड: भूपिंदर सिंह (B.VOC. WT & MM)
-
मिस टैलेंटेड: स्माइलप्रीत (MLS-1)
-
मिस्टर हैंडसम: बिरपृताप सिंह (BCA-1)
-
मिस चार्मिंग: महक भागी (MBA-1)
-
मिस कॉन्फिडेंट: निहारिका (BCOM-1)
-
मिस्टर कॉन्फिडेंट: शुभमप्रीत सिंह धनजू (BCA-1)
समारोह में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और रोचक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया।
इन गतिविधियों ने नए विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने, अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने तथा अपने नए साथियों के साथ यादगार पल साझा करने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. गगनदीप कौर धंजू (डायरेक्टर – एकेडमिक्स), ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।
श्री राहुल जैन (डायरेक्टर – ऑपरेशंस ), ने भी नए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ अनूप बौरी, चेयरमैन, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप, ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने, कठिन परिश्रम करने, हर अवसर का लाभ उठाने और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
पूरा समारोह हंसी-खुशी, उत्साह, संगीत और उमंग से भरा रहा। ‘उड़ान 2026’ ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा की एक यादगार शुरुआत की और उन्हें नई दोस्ती, नए अनुभवों तथा नए सपनों से जुड़ने का अवसर दिया।
कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट दोपहर के भोजन के साथ हुआ, जिसके साथ फ्रेशर्स के लिए यह खुशनुमा और यादगार दिन संपन्न हुआ।
————————————
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–









