Prabhat Times

  • सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रोत्साहन से विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों ने मैदान पर दिखाया जज़्बा और दमखम

जालंधर। श्री अनिल चोपड़ा जी के दूरदर्शी नेतृत्व और खेलों के प्रति उनके गहरे प्रेम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने नवनामित “आई लव चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड” में अपने बहुप्रतीक्षित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

उद्घाटन मुकाबला विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

ग्राउंड का औपचारिक उद्घाटन ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, श्री राजन चोपड़ा और श्री प्रिंस चोपड़ा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कॉलेजों के एम.डी. श्री मनहर अरोड़ा सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उद्घाटन मुकाबले में पीसीसीए चंडीगढ़ और डीएसीसी पंजाब की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसका आयोजन डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) के सहयोग से किया गया।

यह मैच पंजाब पी डी बनाम चंडीगढ़ के बीच 16-16 ओवर का नाइट मैच खेला गया। चंडीगढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

यह मैच पंजाब टीम ने पहले बैटिंग करते हुए तय 16 ओवर में 156 रन बनाए।

पंजाब के ओपनर के जल्दी आउट होने के बाद, सतनाम सिंह और पंजाब के भरोसेमंद अवतार सिंह भुल्लर इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए 50-50 रन बनाकर टीम को मज़बूत किया।

चंडीगढ़ टीम के लिए इमरान धालीवाल और राजिंदर सिंह ने पहले बॉलिंग करते हुए दो-दो विकेट लिए।

चंडीगढ़ टीम को 157 का टारगेट मिला। चंडीगढ़ टीम एक समय मज़बूत स्थिति में लग रही थी कि चंडीगढ़ टीम यह मैच आसानी से जीत जाएगी।

चंडीगढ़ टीम के कप्तान लखविंदर सिंह ने 27 रन बनाए, इमरान धालीवाल ने 49 रन की शानदार पारी खेली जबकि नीरज शर्मा ने 13 गेंदों पर 37 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें चार छक्के भी शामिल थे।

फिर भी अपनी चंडीगढ़ टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब टीम में एक नए खिलाड़ी गौतम ने 16 साल की उम्र में उभरकर लगातार दो विकेट लेकर पूरा मैच पंजाब टीम की तरफ मोड़ दिया।

आखिर में चंडीगढ़ टीम को पंजाब टीम से 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच पंजाब पी डी टीम ने 5 रन से जीता।

इस मैच की कप्तानी टीम के धाकड़ बल्लेबाज विजय कुमार (बाहुबली) ने की। पंजाब एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अरुण अरोड़ा (मोंटी) और जनरल सेक्रेटरी आलोक के नागपाल, सौरभ सेठ,सचिन वढेरा ने सेंट सोल्जर ग्रुप का धन्यवाद किया l

चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा श्री राजन चोपड़ा एवं श्री प्रिंस चोपड़ा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफियां और नकद राशियां पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसके इलावा भाग लेने वाली टीमों के आतिथ्य और सहयोग के रूप में, सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा खिलाड़ियों के लिए दो दिनों के भोजन और आवास की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर बोलते हुए, ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने स्व: अनिल चोपड़ा जी के उल्लेखनीय विजन पर प्रकाश डाला

उन्होनें कहा कि उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों को सशक्त बनाने और प्रतिभाशाली व्यक्तियों, विशेष रूप से दिव्यांग वर्ग के खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने में विश्वास किया।

खेल, शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और समान अवसरों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी सेंट सोल्जर ग्रुप को ऐसी पहलों के लिए प्रेरित करती है, जो प्रतिभा और समाज को एक साथ जोड़ती हैं।

—————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel