Prabhat Times

जालंधर। मेयर वनीत धीर के जालंधर नार्थ हल्का इंचार्ज बनने के बाद श्री देवी तालाब मंदिर में समारोह के दौरान हुई गैंगवार में पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह द्वारा एक्शन शुरू कर दिया गया है।

कई दिनों तक सारे मामले की गहराई से जांच के पश्चात आज पुलिस ने जालंधर कोर्ट परिसर से दो गैंगस्टर को काबू कर लिया है।

पता चला है कि पुलिस से बचने के लिए गैंगस्टरों ने कोर्ट बिल्डिंग से छलांग लगा दी। एक गैंगस्टर की टांग टूटी बताई जा रही है और दूसरे को भी गहरे घाव हुए हैं। पुलिस दोनो को काबू कर ले गई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले श्री देवी तालाब मंदिर में गैंगस्टर आपस में भिड़ गए। श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में मारपीट हुई और पथराव किया गया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह द्वारा सख्त एक्शन लिया गया।

पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त एक्शन को गुप्त रखा। गैंगवार संबंधी ये स्पष्ट नहीं हुआ कि केस में कौन कौन आरोपी नामजद हैं।

खैर, सतिन्द्र सिंह का एक्शन शुरू हो गया है। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर अमन और फतेह कोर्ट परिसर में पेशी पर आए हैं। पुलिस की कई टीमों ने गैंगस्टरों को काबू करने के लिए कोर्ट परिसर को चारों और से घेर लिया।

इस दौरान पुलिस एक्शन की सूचना गैंगस्टरों को मिल गई। इस दौरान दोनो गैंगस्टरों ने भागने की कोशिश की और कोर्ट की ईमारत से छलांग लगा दी। लेकिन पुलिस से बच नहीं पाए।

पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

—————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel