


Prabhat Times
जालंधर। जिमखाना क्लब के सदस्यों के हितों की खातिर बड़े फैसले लेने वाली अचीवर्ज़ ग्रुप द्वारा क्लब डिवेल्पमेंट के लिए हमेशा अग्रणी रहने वाले ओल्ड मिंटगुमरियन्स एसोसिएशन (ओएमए) द्वारा दिए गए सुझाव को अपने चुनावी घोषणा पत्र में जोड़ दिया है।
अचीवर्ज़ ने ऐलान किया है कि चुनावों में जीत के पश्चात ओएमए द्वारा दिए गए सुझाव को पहल के आधार पर लागू किया जाएगा। 
माडर्न पार्किंग सुविधा – पार्किंग में जाम से निबटने के लिए माडर्न पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अति आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर पार्किंग के लिए तैयार किया जाएगा।
ऑल वैदर स्वीमिंग पूल – अचीवर्ज़ ने कहा कि क्लब में हर मौसम के मुताबिक स्वीमिंग पूल का प्रावधान किया जाएगा। ताकि क्लब सदस्य गर्मियां हो या सर्दियां स्वीमिंग का शौक पूरा कर सकें।
डेली वॉटर प्यौरिटी रिपोर्टस – अचीवर्ज़ क्लब सदस्यों की सेहत और स्वच्छता के लिए वचनबद्ध है। ऐसा प्रावधान किया जाएगा कि क्लब में पानी की शुद्धता को लेकर पारदर्शिता बरती जाएगी।
स्वीमिंग पूल में होगी फिमेल ट्रेनिंग कोच – स्वीमिंग पूल में आने वाली महिलाओ और बच्चों को स्वीमिंग की ट्रेनिंग के लिए सर्टीफाईड महिला कोच उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि मैंबर्स और बच्चों को ट्रेनिंग दी जा सके।
चिकित्सा सुविधाएं – क्लब में 24 घण्टे के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ताकि अनहोनी की सूचना मिलते ही विशेषज्ञ चिकित्सक टीम फर्स्ट एड सुविधाएं दी जा सकें।
किडज़ ज़ोन में सेफ्टी ऑडिट – अचीवर्ज़ ने कहा है कि बच्चों के मनोरंजन के लिए बने किडज़ जोन को और अत्याधुनिक और मनोरंजक बनाया जाएगा, साथ ही प्रावधान किया जाएगा कि रूटीन में एक्सपर्ट द्वारा सेफ्टी ऑडिट किए जाएंगे।
हाई ग्रेड डाइनिंग एंड कटलरी – सदस्यों को लिए क्लब में उच्च गुणवत्ता उच्च कोटि का भोजन कक्ष को और स्वच्छता रखने के लिए आधुनिक सिस्टम किए जाएंगे और खाने-परोसने के बर्तन भी नए उपलब्ध करवाए जाएंगे। अचीवर्ज़ ने वादा किया कि रेस्तरां, बार इत्यादि में खाने पीने की क्वालिटी में न तो पहले कभी समझौता हुआ है और न ही आगे होगा।
पारदर्शी ई-टेंडरिंग – अचीवर्ज़ ने स्पष्ट कहा है कि क्लब डिवेल्पमेंट वर्क के लिए ई-टेडरिंग प्रक्रिया पहले की अपेक्षा और ज्यादा पारदर्शी होगी। डिवेल्पमेंट का हर फैसला सदस्यों की डिमांड और मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।
प्रशासनिक सुधार – हर पद पर ज़्यादा से ज़्यादा 2 साल का कार्यकाल और उसके बाद 4 साल का अनिवार्य ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ (बीच का अंतराल), ताकि बेहतर और गतिशील नेतृत्व को बढ़ावा मिल सके।
————————————
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- जिमखाना क्लब चुनाव! चर्चा का विषय बनी केंडीडेट की ‘पिक एडं चूज़ पॉलिसी’ के तहत की गई रंगारंग पार्टी
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–









