Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (CM Bhagwant Maan’s strict warning) हर दिन हाईवे जाम, रेल रोको प्रदर्शनों से पंजाब के सीएम भगवंत मान सख्त एक्शन में आ गए हैं।
सीएम भगवंत मान ने आज एक्स पर पोस्ट कर धरने प्रदर्शन करके आम जनता को परेशान करने वाले लोगों को सीधी चेतावनी दे दी है।
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि “पंजाब की सड़कें रोकना या रेल रोकना या आम लोगों को तंग परेशान करने वाले तथा रोजाना के कार्यो में विघनडालने वाले कोई भी ऐलान धरने या हड़तालें.. पब्लिक के विरूद्ध माने जाएँगे.. सभी संस्थाओं, जत्थेबंदियों और यूनिअन ध्यान दें… विरोध करने के और भी तरीके हैं, सिर्फ लोगों को तंग कर सही नही है… रवना सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें… पंजाब के मेहनती लोगों के हित में जारी…”
बता दें कि पिछले समय में शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन के कारण आम पब्लिक को बेहद परेशानी हुई। पंजाब सरकार द्वारा सख्ती से धरना हटवा कर बार्डर खुलवाए गए।
अब एक बार फिर किसान नेताओँ द्वारा धरना प्रदर्शन की चेतावनी जारी की गई थी। लेकिन इससे पहले ही पंजाब सरकार एक्शन मोड पर आ गई है।
पता चला है कि फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी के तुरंत बाद आज तड़कसार ही पुलिस द्वारा कई किसान नेताओँ को घरों में ही हाऊस अरेस्ट कर लिया गया।
इसी बीच सीएम भगवंत मान द्वारा एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्य में धरना प्रदर्शन, हाईवे जाम, रेल रोकने वाले लोगों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा।
पढ़ें एक्स पर सीएम की पोस्ट
——————————————————————–
खबरें ये भी हैं…
- सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, ATM से रूपए कैश निकालना मंंहगा… 1 मई से हुए ये बड़े बदलाव
- जालंधर में दिन निकलते ही चली गोलियां
- नितिन कोहली को हॉकी इंडिया में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
- Drug Free Punjab के लिए DGP गौरव यादव ने बनाया बड़ा प्लान
- पंजाब में इतने रूपए मंहगा हुआ Verka दूध, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें, जानें नए रेट
- पहलगाम अटैक के बाद जम्मू कश्मीर में बड़ा फैसला, कश्मीर के ये 50 टूरिस्ट स्पॉट बंद
- AGI फ्लैट से किडनेप वकील और महिला की हत्या, आरोपी अरेस्ट, सामने आया 13 साल पुराना DSP मर्डर केस क्नैक्शन
- जालंधर के कांग्रेसी MLA सुखविंदर कोटली पर FIR दर्ज, जानें वजह
- 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर RBI का नया फरमान, पढ़ें
- पंजाब में इतने IAS/PCS अधिकारी ट्रांसफर, पढ़ें
- छोड़ेंगे नहीं… पहलगाम हमले पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा ब्यान
- पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला! नाम पूछा और पर्यटकों पर कर दी गोलियों की बौछार
- RBI ने किया नियमों में बड़ा बदलाव! 10 साल के बच्चे भी कर सकेंगे ये काम
- डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका! अदालत ने इस फैसले पर लगाई रोक