Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Firing between police and criminals in Jalandhar) जालंधर देहात पुलिस ने तड़कसार मकसूदां एरिया में पेशेवर क्रिमिनल का एनकाउंटर किया है। पुलिस की गोली लगने से खतरनाक गैंगस्टर साजन नैय्यर घायल हो गया है।
आरोपी के पास से मौके पर तीन पिस्टल बरामद किए हैं। खतरनाक गैंगस्टर पंजाब पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट के 20 से ज्यादा मामलों मे वांछित था।
जानकारी के मुताबिक जालंधर देहात के सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा आज तड़कसार लगभघ 5.30 बजे मकसूदां थाना के अंर्तगत आते गांव अमानतखां के निकट नाका पर बाईक सवार युवक को रोका गया।
पुलिस टीम को देख कर बाईक सवार युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया और गांव नंगल की तरफ भाग निकला।
इस पर सीआईए स्टाफ के ए.एस.आई. जतिन, ए.एस.आई. परविन्द्र ने पीछा किया और कुछ दूरी पर आरोपी को घेर लिया। क्रास फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली गैंगस्टर साजन नैय्यर की टांग पर लगी।
सूचना मिलते ही जालंधर देहात के एस.एस.पी. हरविन्द्र विर्क, एसपी इनवेस्टीगेशन सर्बजीत राए, डी.एस.पी. करतारपुर विजय कंवरपाल, डीएसपी इन्द्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
जालंधर देहात के एसएसपी के मुताबिक गैंगस्टर की पहचान साजन नैय्यर के रूप में हुई है। साजन नैय्यर के खिलाफ अमृतसर, फिरोज़पुर, गुरदासपुर जिलों में 20 के करीब अपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपी से मौके पर तीन पिस्टल भी बरामद किए गए हैं।
——————————————————————–
खबरें ये भी हैं…
- Drug Free Punjab के लिए DGP गौरव यादव ने बनाया बड़ा प्लान
- पंजाब में इतने रूपए मंहगा हुआ Verka दूध, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें, जानें नए रेट
- पहलगाम अटैक के बाद जम्मू कश्मीर में बड़ा फैसला, कश्मीर के ये 50 टूरिस्ट स्पॉट बंद
- AGI फ्लैट से किडनेप वकील और महिला की हत्या, आरोपी अरेस्ट, सामने आया 13 साल पुराना DSP मर्डर केस क्नैक्शन
- जालंधर के कांग्रेसी MLA सुखविंदर कोटली पर FIR दर्ज, जानें वजह
- 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर RBI का नया फरमान, पढ़ें
- पंजाब में इतने IAS/PCS अधिकारी ट्रांसफर, पढ़ें
- छोड़ेंगे नहीं… पहलगाम हमले पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा ब्यान
- पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला! नाम पूछा और पर्यटकों पर कर दी गोलियों की बौछार
- RBI ने किया नियमों में बड़ा बदलाव! 10 साल के बच्चे भी कर सकेंगे ये काम
- डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका! अदालत ने इस फैसले पर लगाई रोक