Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (punjab aap candidate 2nd list) पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

इसमें 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। जिनमें होशियारपुर रिजर्व सीट से राजकुमार चब्बेवाल और आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को टिकट दी गई है।

राजकुमार चब्बेवाल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही AAP जॉइन की थी। जिसके बाद उन्हें लोकसभा कैंडिडेट बनाया है।

कुछ दिन पहले ही AAP ने पंजाब में 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। हालांकि, जिन सुशील रिंकू को AAP ने जालंधर से टिकट दी थी, वह AAP छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इसके अलावा पहली लिस्ट में 5 सीटों पर अपनी ही सरकार के मंत्रियों को उतारा गया था। इसके अलावा फरीदकोट सीट से CM भगवंत मान के करीबी पंजाबी एक्टर करमजीत अनमोल को टिकट दी गई थी।

———————————————-

 

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1