Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(police arrested vicky gondar gang member jalandhar) कमिश्नरेट जालंधर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है।

कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने गैंगस्टर विक्की गोंडर के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस ने 3 अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-6 में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त आरोपी को पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर-6 के एरिया से गिरफ्तार किया है।

जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी द्वारा वेपन कहां इस्तेमाल किए जाने थे।

आरोपी से बरामद हथियार के अगले पिछले लिंक को लेकर पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली सहित अन्य कई केस दर्ज हैं।

आरोपी गोंडर गैंग का खास गुर्गा था। लगातार गोंडर गैंग के गुर्गों के टच में था।

वहीं, अभी तक की जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी बरामद किए गए वेपनों के साथ वारदात करनी थी।

 

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1