Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (lok sabha election 2024 punjab bjp candidate list) पंजाब में भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

इसमें बठिंडा से पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की सेवामुक्त IAS अफसर बहू परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दी गई है।

यहां उनका मुकाबला अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की 3 बार की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है।

होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को टिकट दी गई है। होशियारपुर से टिकट के प्रबल दावेदार विजय सांपला को भाजपा हाईकमान ने साइड लाइन कर दिया है।

अभी इस सीट से सोमप्रकाश सांसद हैं। हालांकि उनकी सेहत ठीक न होने की वजह से उनकी पत्नी को कैंडिडेट बनाया गया है।

खडूर साहिब से भाजपा ने मनजीत सिंह मन्ना मियाविंड को टिकट दिया गया है।

इससे पहले 30 मार्च को भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

इनमें जालंधर से AAP छोड़कर आए सुशील रिंकू, लुधियाना से कांग्रेस छोड़कर आए रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से कांग्रेस छोड़कर आई परनीत कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस, गुरदासपुर से दिनेश बब्बू और अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू का नाम शामिल था।

भाजपा ने इस बार गुरदासपुर से मौजूदा सांसद सनी देओल का टिकट काटा है। लोकसभा क्षेत्र से गैरहाजिर रहने को लेकर लगातार उन पर सवाल उठ रहे थे।

 

—————————————————————–

BJP नेता भिड़े, चले लात घूंसे, टेबल, कुर्सियां – देखें वीडियो 

——————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1