Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(lok sabha election jalandhar aam admi party) लोकसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर की टीम में बड़ा बदलाव किया है।

पार्टी के लिए काम करने की बजाए सिर्फ सत्ता सुख प्राप्त कर रहे नेताओँ को साइड लाइन करके पार्टी के लिए दिन रात एक कर रहे नेताओँ को फ्रंट लाइन पर लाया गया है।

आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर कैंट हल्के के इंचार्ज सुरेन्द्र सोढ़ी को साइड लाइन कर दिया गया है।

उनकी जगह पर पार्टी के लिए दिन रात निस्वार्थ भाव से काम कर रही राजविन्द्र कौर थियाड़ा को हल्का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

इसी के साथ जालंधर वेस्ट की कमान ईमानदार छवि वाले मोहिन्द्र भगत को सौंप दी गई है। मोहिन्द्र भगत को जालंधर वेस्ट हल्का का इंचार्ज बनाया गया है।

इनके अतिरिक्त जालंधर के पूर्व डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बण्टी को स्टेट जॉइंट सैक्रटरी तथा पिछले विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाले मुकेश सेठी को स्टेट जॉइंट सैक्रेटरी ट्रेड विंग नियुक्त किया गया है।

आम आदमी पार्टी द्वारा चुनावों से ठीक पहले इन नेताओ को बड़ी जिम्मेदारियां सौंप कर स्पष्ट कर दिया है कि आम आदमी पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि पार्टी के लिए समर्पित नेताओं की है।

अब बदलेगा जालंधर का चुनावी माहौल

सीएम भगवंत मान द्वारा चुनावों से ठीक पहले फेरबदल कर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। पार्टी हाईकमान के इस फैसले से स्पष्ट है कि जो निजि स्वार्थ छोड़ कर पार्टी हित में काम करेगा, वही आगे आएगा।

मोहिन्द्र भगत को जालंधर वेस्ट का हल्का इंचार्ज नियुक्त कर संकेत दे दिए हैं, लोकसभा चुनावों के बाद होने वाले जालंधर वेस्ट उप चुनाव में मोहिन्द्र भगत अहम भूमिका निभाएंगे।

सब कुछ ठीक रहा तो बेदाग और ईमानदार छवि वाले मोहिन्द्र भगत ही केंडीडेट भी हो सकते हैं। उधर, जालंधर कैंट हल्के की बात करें तो काफी समय से पूर्व हल्का इंचार्ज सुरिन्द्र सोढ़ी कुछ खास नहीं कर पा रहे थे।

यहां तक कहा जा रहा है कि उनका पब्लिक में आधार न होने के कारण वे पार्टी मीटिंग में भी लोगों को एकजुट नहीं कर पा रहे थे, जिस कारण चुनावों से ठीक पहले पार्टी हाईकमान को ये फैसला लेना पड़ा।

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1