Prabhat Times

Kharar खरड़। (child falls headlong into bucket of water) पंजाब के रूपनगर में शनिवार को सवा साल के बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई।

बच्चा खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया।

जब परिवार के सदस्य उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना नंगल में मोहल्ला पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र की है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बच्चे की पहचान वारिस के रूप में हुई है। उसके पिता गोल्डी पुरी स्क्रैप कारोबारी हैं।

उनकी पत्नी का नाम सोनिया है। गोल्डी और सोनिया की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी।

अभी सवा साल पहले उन्हें बच्चा हुआ था। जिसका नाम उन्होंने वारिस रखा था।

परिवार के लोगों के अनुसार, उनकी जॉइंट फैमिली है।

वारिस घर में ही खेल रहा था।

परिवार के सदस्यों को लगा कि कोई उसे गोदी में उठाकर इधर-उधर घूम रहा होगा।

जब कई देर तक वारिस दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे।

सिर के बल बाल्टी में गिरा मिला

तभी परिवार के लोगों की नजर बाथरूम की तरफ गई।

अंदर जाकर देखा तो वारिस पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरा हुआ था।

उसे तुरंत बाहर निकालकर संभाला, लेकिन वह बेसुध हो गया था।

इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1