Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (laghu udyog bharti meeting jalandhar) लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा पंजाब प्रदेश प्रभारी सीमा धूमल के सानिध्य में महिला इकाई जिला जालंधर की अध्यक्ष आरती सचदेवा के मार्गदर्शन में लघु उद्योग भारतीं का 32वां स्थापना दिवस स्थानीय जिमखाना, जालंधर में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम पहलगाम के मृतकों की आत्मिक शान्ति के लिए मौन रखा गया। उक्त जानकारी सांझा करते हुए नीतू नंदा ने बताया कि इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को तेज करने और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए चल रही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के के प्रति जागरूकता अभियान चलाने सबंधी विचार-विमर्श किया गया।

पल्लवी ठाकुर ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” के भाव से निज स्वार्थ से ऊपर उठकर, उद्योग के कल्याण के लिए काम करने वाली लघु उद्योग भारतीं जैसी संस्थाएं ही भारत को एक बार फिर विश्वगुरु के रूप में अपना सही स्थान दिलाने में मदद कर सकती हैं।

रुही बुद्धिराजा ने कहा कि उद्यमशीलता की भावना से हम अपने राष्ट्र की आर्थिक प्रगति और सर्वपक्षीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

समारोह संयोजन में नेहा मेहता, ऋतु चोपड़ा, हार्दिका, सविता पब्बी, मोना, शालू, आशू चोपड़ा, रीना, मोनिका लुधरा व अन्य गणमान्य ने सक्रिय योगदान दिया। संगठन मंत्र व प्रीति भोज से समारोह सम्पन्न हुआ।

 

———————————————————————-

NEET 2025 एग्ज़ाम दे रहे छात्रों के लिए Final Gameplan : Prateek Jain

——————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1