

Prabhat Times
जालंधर। जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा चुका है। अचीवर्ज़ और प्रोग्रेसिव के केंडीडेट द्वारा चुनाव प्रचार तेजी से किया जा रहा है।
चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया पोस्ट वॉयरल की जा रही हैं और डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा है। वोटरो को रिझाने के लिए शब्दों का सहारा लिया जा रहा है।
प्रोग्रेसिव द्वारा व्हाट्सएप्प ग्रुपों में वॉयरल की गई ऐसी ही एक पोस्ट चर्चा में है। प्रोग्रेसिव समर्थन में डाली गई पोस्ट में Dictatorship vs Democracy वॉयरल की गई है।
अचीवर्ज़ की तरफ से कार्यकारिणी पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे क्लब के वरिष्ठ सदस्य अतुल तलवाड़ ने करारा जवाब दिया है।
ये है वॉयरल पोस्ट

अतुल तलवाड़ ने दिया ये जवाब
कार्यकारिणी पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे अतुल तलवाड़ ने एक व्हाटसएप्प ग्रुप में प्रोग्रेसिव द्वारा डाली गई एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए डिकटेटरशिप (Dictatorship) का अर्थ बखूबी समझाया है।
अतुल तलवाड़ ने लिखा कि D-Discipline, I-Integrity, C-Courage, T-Transparency, A – Accountabhility, T-TeamWork, O-Opportunity, R-Responsibility, S-Service, H-Honesty, I-Inspiration, P-Progress होता है।
अतुल तलवाड़ ने कहा कि डिकटेटरशिप का मतलब हमेशा तानाशाही नहीं होता। अचीवर्ज़ ग्रुप के सभी केंडीडेट दूरदर्शी व सकारात्मक सोच रखने वाले हैं।
अतुल तलवाड़ ने बातचीत के दौरान कहा कि वे जिमखाना चुनावों में पहले भी हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन इस बार कुछ और ही तरीके से प्रचार किया जा रहा है।
क्लब हित में अपने विज़न का प्रचार करने की बजाए, बेसलेस और कु-प्रचार किया जा रहा है। कुछ लोग बिना वजह सिंपथी वोट हासिल करना चाहते हैं।
अतुल तलवाड़ ने कहा कि अचीवर्ज़ में कोई भी केंडीडेट नया नहीं है। हर केंडीडेट सदस्यों द्वारा परखा गया है। क्लब और सदस्यों के हित अचीवर्ज़ के हाथों में ही सुरक्षित हैं।
————————————
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–









