Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar nri and business murdered canada) कनाडा में जालंधर के एन.आर.आई. की हत्या कर दी गई है।

40 साल से कनाडा में बसे कंस्ट्रक्शन कारोबारी बूटा सिंह गिल की हत्या के बाद हत्यारे ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

पंजाब के जालंधर से संबंधित एक एनआरआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल की कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

ये वारदात बीते दिन एडमिंटन शहर में स्थित एक निर्माण स्थान के पास हुई।

भारतीय मूल के बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी और एडमिंटन में ही एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे। वे जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

कंस्ट्रक्शन साइट पर लेबर से विवाद

मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रांत में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। जहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी।

वहीं पर बूटा की गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

वहीं, बचाने आए सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी घटना में गंभीर चोटे आई हैं। उसका कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर थे।

इस दौरान उनका अपनी ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

जिसके बाद भारतीय मूल के ही लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी।

हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को भी गोली मार ली थी। जिसमें उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

गिल ने कनाडा सरकार से मांगी थी सुरक्षा

मिली जानकारी के अनुसार बूटा सिंह ने एक शिकायत कुछ दिन पहले पुलिस को दी थी।

जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा दी जाए।

मगर सरकार ने ऐसा नहीं किया और बीते दिन उनकी हत्या कर दी गई।

फिलहाल अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उक्त विवाद आखिरकार हुआ क्यों था।

 

 

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1