Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (ex cm charanjit channi vs bikram chowdhery jaladndhar) पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के जन्म दिन पर जालंधर से गए ‘साड्डा चन्नी जालंधर’ केक पर बवाल हो गया है।

एक तरफ जहां जालंधर के आदमपुर विधानसभा हल्के के विधायक सुखविन्द्र कोटली द्वारा ‘साड्डा चन्नी जालंधर’ लिखा हुआ केक कटवाया तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले में दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह के बेटे बिक्रम चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बिक्रम चौधरी ने बर्थ डे पर शुभकामनाएं तो दी, लेकिन साथ ही यहां तक कह दिया कि पिछले विधानसभा चुनावों में चमकौर साहिब समेत दो सीटों से हारने के बाद अब क्या जालंधर में ट्रायल करना चाहते हैं।

बता दें कि पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के जालंधर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं।

कांग्रेस के आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली केक लेकर गए। केक पर साड्डा चन्नी जालंधर लिखा हुआ था।

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी द्वारा साड्डा चन्नी जालंधर लिखा केक काटने पर जालंधर कांग्रेस में बवाल होता दिख रहा है।

एक पंजाबी चैनल के साथ फोन पर बातचीत में चौधरी संतोख सिंह के बेटे बिक्रम चौधरी ने कहा कि चन्नी साब बर्थ-डे मना रहे हैं। मेरी और से शुभकामनाएं।

केक पर जालंधऱ लिखा। जालंधर लिखने से कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देती। जालंधर से चुनाव लड़ सकते हैं।

जालंधर के कांग्रेस लीडर मर गए हैं। चौधरी संतोख सिंह शहीद हुए हैं।

जालंधर में बेहद स्ट्रांग लीडरशिप है। वाई विल जालंधर फॉर आउट साइडर। चन्नी साब मेरे अजीज रहे। मुख्यमंत्री रहे हैं।

चमकौर साहिब और दूसरे हल्के से जमानत नहीं बचा सके। अब जालंधर आकर ट्रायल करना है।

चन्नी साहिब तीन बार चमकौर साहिब से विधायक रहे।

चमकौर साहिब लिखा केक नहीं दिखा वहां पर। चन्नी साहिब को चमकौर साहिब में केक खिलाने वाले बहुत है।

जालंधर से केक गया है तो नार्मल बात है। कोई बड़ी बात नहीं है।

चुनावों की तैयारी संबंधी बिक्रम चौधरी ने कहा मेरे पिता दुनिया में नहीं है।

उन्होने उसी दिन 2024 की तैयारी शुरू की थी जब राहुल गांधी के साथ यात्रा लेकर चले थे।

उस यात्रा का मकसद ही 2024 के लिए लोगों को लामबद्ध करना है।

उस दिन से ही तैयारी कर रहे हैं। 2023 में सरकार के सामने बेहद मजबूती और धड़ल्ले से चुनाव लड़ी है।

उस समय जब सरकार के सामने इलेक्शन लड़े थे तब चन्नी साब केक खाने क्यों नहीं आए।

जब सरकार के साथ वन टू वन इलेक्शन थी, पता है कि बाइ इलैक्शन सरकार जीतती है।

हमारे साथी लाड्डी शेरोवालिया जी 2017 में हारे थे, लेकिन बाइ इलेक्शन में रिकार्ड तोड़ मार्जन से जीते।

कांग्रेस हाईकमान है सीईसी की मीटिंग होनी है। कल मैं केक पर चन्नी फॉर यूएसए लिख कर भेज दूं, इसका मतलब ये नहीं कि आने वाले चुनावों में प्रेजीडेंट ऑफ यूएस चन्नी साहिब बन जाएंगे।

मैं चन्नी साहिब को बहुत मुबारक देता है। बिक्रम ने कहा कि चन्नी साहिब दाल सब्जी खाते हैं, नहीं तो उन्हें बहुत पकवान बना कर भेजते।

बिक्रम चौधऱी को है एतराज

बिक्रम चौधरी द्वारा बेहद ही नपेतुले शब्दों में एतराज जता दिया है।

स्पष्ट है कि अगर कांग्रेस जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को लेकसभा चुनावों में टिकट देती है तो चौधरी परिवार कांग्रेस से बेमुख हो सकता है।

ऐसे शुरू हुई चन्नी के नाम की चर्चा

बीते दिनों कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोली थी।

करमजीत कौर चौधरी और पूर्व सीएम चन्नी के नाम की स्थानीय नेताओं ने पैरवी की थी।

जिसके बाद पंजाब प्रभारी ने संभावित नामों की लिस्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी।

———————————————-

 

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1