Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (harry sharma secretary kisan morcha bjp punjab) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पंजाब द्वारा जालंधर के तेज तर्रार युवा नेता हैरी शर्मा को पंजाब का सचिव नियुक्त किया है।

किसान मोर्चा पंजाब में सचिव पद की नियुक्ति के लिए हैरी शर्मा ने हाईकमान का धन्यवाद किया है।

किसान मोर्चा भाजपा पंजाब के प्रधान दर्शन सिंह नैनेवाल ने हैरी शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि हैरी शर्मा की पार्टी के प्रति निष्ठा और कर्मठता के चलते उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधान दर्शन सिंह ने हैरी शर्मा को बधाई दी और पार्टी की नीतियां व कार्यक्रम संबंधी जन-जन को जागरूक करने के लिए कहा।

हैरी शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए वे दिन रात एक करेंगे।

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1