Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (farmer protest police action kisan leader roundup) कई माह से खिनौरी बार्डर पर किसानों के धरने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। केंद्र सरकार के साथ बैठक के बीच ही पंजाब सरकार एक्शन में आ गई है।

पता चला है कि पंजाब पुलिस ने केंद्र और किसानों की मीटिंग के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण सिंह पंधेर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के इस सख्त एक्शन को लेकर चर्चा है कि सरकार किसानों के इस धरने को खत्म करवाया जाएगा।

उधर, चंडीगढ़ बार्डर और खिनौरी पर टैंशन बढ़ गई है। किसान और पुलिस आमने सामने दिख रहे हैं। जब्रदस्त टकराव की स्थिति बनती नज़र आ रही है।

पुलिस की तरफ से हिरासत में लेने के लिए लगाई बैरिकेडिंग पर भी किसानों-पुलिस की धक्कामुक्की हुई।
संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच हिरासत में लेने को लेकर धक्कामुक्की हुई। - Dainik Bhaskar

बेनतीजा रही बैठक

इससे पहले फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को केंद्र और किसानों के बीच सातवें दौर की वार्ता करीब चार घंटे चली।

मगर, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। किसानों ने मंत्रियों से सीधा सवाल किया कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर फोर्स बढ़ाई गई है, क्या उनका धरना उठाने की तैयारी चल रही है।

साफ किया कि जब तक सरकार उनकी MSP पर गारंटी की बात नहीं मानती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन भी जारी रहेगा।

उधर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बताया कि ऐसा नहीं है। किसानों की ओर से जो लिस्ट शेयर की गई है, उनसे कुछ इश्यू आ सकते है।

वे किसानी से जुड़े सभी मंत्रालयों से इसके बारे में चर्चा करना चाहते है, तो समय लग सकता है। इस पर वार्ता 4 मई को दोबारा करने पर सहमति बनी।

किसानों से हुई वार्ता के बाद जानकारी देते केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान। उनके साथ प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल और पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मौजूद रहे।

———————————————————-

लोग क्या कहेंगे – ऐसी की तैसी – देखें हिम्मत, जनून से भरे अभय डोगरा, देखें वीडियो

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1