Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (influencer rozer sandhu house grenade attack jalandhar police encounter) जालंधर के राएपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले हमलावर का जालंधर देहात पुलिस ने सुबह एनकाउंटर कर दिया है।

एनकाउंटर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के अनुसार जालंधर देहात पुलिस ने ​​रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के मामले में यमुना नगर के शादीपुर गांव के रहने वाले हार्दिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उसको वेपन रिकवरी के लिए राजपुर रसूलपुर के पास लेकर गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दी। इसमें हार्दिक गोली लगने से जख्मी हो गया है।

फिलहाल एनकाउंटर को लेकर जालंधर देहात पुलिस द्वारा कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

यमुना नगर के शादीपुर गांव के रहने वाले हार्दिक गैंगस्टर लॉरेंस के लिए काम करता है। पुलिस ने उससे हथियार और अन्य ग्रेनेड बरामद करवाने में जुटी हुई है।

एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास किया गया। इस जगह से कुछ ही दूरी पर इंफ्यूलेंरस का घर है, जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा था कि भट्टी और संधू दोस्त थे। संधू एक बहुत मशहूर इन्फ्लुएंसर है।

संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्ट (गेम के जरिए पैसे कमाने) दिलवाया था। लेकिन जब संधू ने दोबारा ऐसा करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

जिसके बाद संधू ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी कीं। यह मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह वारदात हुई है। एक बार सभी की गिरफ्तारी हो जाए तो यह साफ हो जाएगा कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किस-किस से जुड़े थे।

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1