Prabhat Times

  • जीरो बिजली बिल से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा तक, भगवंत मान सरकार के अधीन प्रत्येक परिवार को सालाना ₹1.82 लाख के लाभ का आपविधायकों ने दिया ब्यौरा

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा शुरू की गई मान दे मुनाफेमुहिम के तहत आपविधायकों ने मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रचार किया।

इस मुहिम के दौरान आपविधायकों और नेताओं ने आम जनता से सीधा संपर्क बनाया और मान सरकार द्वारा दी जा रही प्रमुख सुविधाओं जैसे कि जीरो बिजली बिल, आम आदमी क्लीनिक, बेहतर शिक्षा और अन्य लोक-पक्षीय योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

विधायकों ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि ये सुविधाएं हर परिवार के मासिक खर्च में कितनी बड़ी बचत ला रही हैं और इससे आम लोगों के आर्थिक स्तर में कैसे सुधार हो रहा है।

इस दौरान इलाके के निवासियों ने विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह के साथ स्वागत किया। लोगों ने सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। लोगों के अनुसार, मान सरकार की ये पहल उनके घरेलू बजट को राहत देने में बहुत मददगार साबित हो रही हैं।

विधायक लखबीर सिंह राय ने गांव नलीना खुर्द में, विधायक हाकम सिंह ने रायकोट, क्षेत्र सुजानपुर इंचार्ज स्वर्ण सलारिया ने गांव गोसाएपुर और आपवालंटिरों ने क्षेत्र इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा की अगुवाई में जालंधर कैंट में जन संपर्क मुहिम के तहत घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को मान सरकार के कामों से पंजाब में आए बदलाव और उन्हें होने वाले आर्थिक फायदों के बारे में जानकारी दी।

विधायक दलजीत ग्रेवाल ने लुधियाना ईस्ट, विधायक विजय सिंगला ने मानसा, विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने अमृतसर वेस्ट और विधायक डिंपी ढिल्लों ने गिद्दड़बाहा में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें मान सरकार की योजनाओं के होने वाले आर्थिक फायदों के बारे में जानकारी दी।

विधायक बलकार सिद्धू ने क्षेत्र रामपुरा फूल में डोर-टू-डोर जन संपर्क मुहिम के तहत, घर-घर पहुंचकर इलाकावासियों से मुलाकातें कीं और पिछले 4 सालों के दौरान मान सरकार द्वारा, लोक हित में किए गए कामों और मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में दी गई सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की।

इसके अलावा विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने निहाल सिंह वाला, विधायक दलबीर सिंह टोंग ने बाबा बकाला, विधायक सरवण सिंह धुन्न ने खेमकरन, विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने खडूर साहिब, प्रिंसिपल बुध राम ने बुढलाडा के गांव गुरड्डी और विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली और जीवनजोत कौर ने अमृतसर ईस्ट में जोर-शोर से प्रचार करते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी से आम आदमी पार्टी (आप) की घर-घर चुनाव मुहिम की शुरुआत करते हुए अपनी सरकार के साढ़े चार सालों के कामों का रिपोर्ट कार्ड सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाने की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मान दा मुनाफाको चुनाव मुहिम के केंद्र में रखते हुए सरकार के कामों से लोगों को हो रहे सीधे वित्तीय लाभों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और मावां-धियां सत्कार योजनासहित विभिन्न पहलों के जरिए आज हर परिवार को सालाना 1.82 लाख रुपए का लाभ मिल रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में विभिन्न घरों में जाकर परिवारों से मुलाकात की और बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों के विचार सुने, सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार सालों के दौरान किए गए कामों के बारे में चर्चा की और बताया कि विभिन्न योजनाएं और पहल आम परिवारों को कैसे सीधा लाभ पहुंचा रही हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पैम्फलेट जारी करते हुए लोगों को बताया:

  • कांग्रेस, अकाली दल या भाजपा को भूलकर भी वोट न दें। इन्हें वोट डालना आपके और आपके परिवार के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। यदि ये पार्टियां सत्ता में आती हैं:

  • ये आपकी मुफ्त बिजली बंद कर देंगे। आपको दोबारा हजारों रुपए के बिल भरने पड़ेंगे।

  • अकाली और भाजपा सरकार के मंत्री नशा बेचते थे। यदि वे वापस आ गए तो पंजाब में फिर से खुलेआम नशा बिकेगा।

  • ये सारे आम आदमी क्लीनिक बंद कर देंगे।

  • ये हमारी माताओं और बहनों के खाते बंद कर देंगे जिनमें हर तीन महीने बाद ₹3,000 या ₹4,500 आ रहे हैं।

  • आप सरकार खेतों तक नहरी पानी लेकर आई। ये पार्टियां वह नहरी पानी राजस्थान और हरियाणा को बेच देंगी।

  • आप सरकार ने खेती के लिए दिन में बिजली देनी शुरू की थी। यदि आपने उन्हें वोट दिया तो आपको बिजली की प्रतीक्षा में फिर से सारी रात जागना पड़ेगा।

  • ये वह कार्ड बंद कर देंगे जो प्राइवेट अस्पतालों में ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज देता है।

  • ये तीर्थ यात्राऔर बुजुर्गों की पेंशन बंद कर देंगे।

  • भगवंत मान सरकार ने सरकारी स्कूलों को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत की। ये पार्टियां सारे स्कूलों को फिर से बर्बाद कर देंगी।

  • यदि ये पार्टियां सत्ता में आती हैं, तो आपको सरकारी नौकरियों के लिए फिर से रिश्वत देनी होगी। भगवंत मान ने बड़ी मुश्किल से सरकारी नौकरियों के लिए रिश्वतखोरी खत्म की है।

हर पार्टी के मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान पर एक भी आरोप नहीं लगा। भगवंत मान कट्टर ईमानदार हैं। इस बार पार्टी की ओर न देखें, अपने परिवार की ओर देखें। भगवंत मान को वोट दें और उन्हें मुख्यमंत्री बनाएं। फिर एक बार, भगवंत मान की ईमानदार सरकार

भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन हो गया है। सूत्रों का कहना है कि यह गठबंधन इन शर्तों पर हुआ है: भाजपा संसद में तीन “काले” कृषि कानून दोबारा लाएगी और इस बार अकाली दल उनका समर्थन करेगा। पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को दिया जाएगा। भाजपा की केंद्र सरकार चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेगी।

इन पार्टियों ने 75 सालों में क्या किया? उन्होंने पंजाब को आतंकवाद, नशा, सूखे खेत, गरीबी, बेरोजगारी, टूटे स्कूल और बदहाल अस्पताल दिए। इनके नेताओं ने अपने बच्चों को लंदन और कनाडा में पढ़ाया जबकि आपके बच्चों को टूटे-फूटे स्कूलों में भेजा। उन्होंने अपना इलाज अमेरिका में करवाया जबकि आपके अस्पतालों में दवाइयों और डॉक्टरों की कमी थी। रेत, शराब, केबल और ट्रांसपोर्ट सहित हर कारोबार पर उनका पूरा एकाधिकार था। पंजाब के लोगों का पैसा सीधे उनकी जेबों में गया।

—————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel