Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (mumbai police raid goraya jalandhar) जालंधर के कस्बा गोराया में आज मुंबई पुलिस की टीम ने रेड कर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ मुंबई ले गई। ये छापेमारी गोराया के गांव अट्टा में की गई।

मुंबई पुलिस के साथ जालंधर देहात पुलिस की एक पुलिस पार्टी भी साथ थी। आरोपी को पुलिस ने मुंबई में एक व्यक्ति के घर पर हुई करीब 15 लाख रुपए के गहनों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

पीड़ित युवराज तूर ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उनकी पत्नी काफी बीमार थीं, जिसके चलते उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां अट्टा गांव का सतिंदर सिंह उर्फ ​​सत्ती उनसे मिलने आया था। सत्ती उनका पुराना जानकार था।

जिसके बाद वे घर आ गए, जहां सतिंदर सिंह भी उनके साथ घर आया। सत्ती ने मौका पाकर रात के खाने के बाद पर्स में रखी हीरे की अंगूठी चुरा ली।

इसका पता उन्हें सीसीटीवी देखने पर चला, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने सतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गोराया के गांव अट्टा के रहने वाले आरोपी सत्ती पर को गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई थी। सत्ती के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से ही मामले दर्ज हैं।

गोराया थाने में भी कई लोग अपनी शिकायत लेकर आए हैं कि सतिंदर ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित के मुताबिक, हीरे की अंगूठी की कीमत 15 लाख रुपए थी। जोकि आरोपी द्वारा चोरी की गई थी।

—————————————————

खबरें ये भी हैं…


————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1