cm

प्रभात टाइम्स परिवार द्वारा महान शख्सियत सरदार प्रकाश सिंह बादल को भावभीनी श्रद्धांजलि

Prabhat Times

जालंधर। (ex CM parkash singh badal dies at the age of 95) सबसे कम उम्र में सरपंच, 5 बार पंजाब के सीएम रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल ने आज देर शाम नश्वर शरीर त्याग कर प्रभू चरणों में जा विराजे।

सरदार बादल के निधन के साथ एक युग का अंत हो गया। 7 दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल हर पल बहुत याद आएंगे।

जीवन मरन संसार का नियम है। लेकिन कुछ शख्सियत ऐसी होती हैं जिनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली पीढ़ीयों के लिए मार्गदर्शन होते हैं। अगर ये कहें कि सरदार प्रकाश सिंह बादल एक संस्था थे, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

राजनीतिक प्रतिद्वंदी हो या फिर कोई विरोधी, कोई कितना भी नाराज हो, गुस्से में हो, बस… हर किसी को ”काका जी… छड्डो परां”, कह कर ही अपना बना लेते थे।

कैसी भी विकट परिस्थितियों में सरदार प्रकाश सिंह बादल ने कभी आपा नहीं खोया। हर हालात में धैर्य बनाए रखते। प्रकाश सिंह बादल बहुमुखी प्रतिभा के धनी और दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे।

यही कारण था कि वे सबसे कम उम्र के सरपंच रहे और फिर समय समय पर संघर्ष करते करते बार्डर स्टेट पंजाब के 5 बार सीएम रहे।

बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा तक निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

बादल का शव बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वीरवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत चीमा ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 28 में शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 बजे लाया जाएगा.

इसके बाद दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से राजपुरा, पटियाला, बरनाला रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव ले जाया जाएगा. गुरुवार को दोपहर 1 बजे बादल गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे बादल, 13 बार लड़े विधानसभा चुनाव

प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति शुरू की थी। उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब वह सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे।

1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वह पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

इसके अलावा वह 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने।

मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वह सांसद भी चुने गए। वहीं 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद वह सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने।

2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

कई बार जेल गए बादल

सरदार प्रकाश सिंह बादल अपने इस राजनीतिक कैरियर के दौरान कई बार जेल भी गए. पंजाब से पड़ौसी राज्य हरियाणा में नदी के पानी को मोड़ने की योजना के विरोध में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. इसके अतिरिक्त और कई मुद्दों पर वे पंजाब हित में अड़ जाते। कई बार उन्हें जेल जाना पड़ा था।

पीएम मोदी सहित इन राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

– पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ. वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया. उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया.

– राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा- श्री प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक करियर में, उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए.

– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया बादल के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा- आमजन और किसानों के हित में प्रकाश सिंह बादल ने आजीवन संघर्ष किया. समाज, प्रदेश व देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में भी बादल की भूमिका रही महत्वपूर्ण. उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत.

– केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं. पंजाब ने एक महान दूरदर्शी नेता खो दिया है, जिसने पंजाब के विकास में अहम योगदान दिया. उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ॐ शांति

– अखिलेश यादव ने लिखा- देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें. भावभीनी श्रद्धांजलि!

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1