Prabhat Times

चंडीगढ़। (ex cm parkash singh badal death) पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु से हर तरफ शोक की लहर है। केंद्र सरकार द्वारा दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

सरदार बादल की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार वीरवार दोपहर को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

सीएम मान ने जताया शोक

इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

श्री बादल की संक्षिप्त बीमारी के बाद आज एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने श्री बादल द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री के रूप में दी गई सेवाओं को याद किया।

बादल परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें इस दुख की घड़ी में इस भारी क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान दें।

उधर भाजपा ने सरदार बादल के निधन पर शोक जताते हुए 26 अप्रैल के सभी कार्यक्रम स्तगित कर दिए हैं। इस दिन भाजपा द्वारा जालंधऱ लोकसभा उप चुनाव के दौरान कोई भी कार्यक्रम, रैली, या बैठक नहीं होगी।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1