Prabhat Times

चंडीगढ़। (ex CM parkash singh badal passed away punjab) इस समय की दुःखद खबर पंजाब से है। पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के चीफ प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 95 के थे। पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ एवं लंग्स में इंफेक्शन के चलते फोर्टिस अस्पताल लाया गया था.

प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था।

प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।

देश के सबसे अनुभवी और बुजुर्ग नेता थे बादल

प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे अनुभवी और बुजुर्ग नेता थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर देश की आजादी के साथ ही शुरू हो गया था।

प्रकाश सिंह बादल 1947 में सरपंच चुने गए थे। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख बने और पहली बार शिरोमणि अकाली के टिकट पर 1957 में पंजाब विधानसभा के मेंबर चुने गए।

प्रकाश सिंह बादल शिरोणि अकाली दल के पहले विधायक थे। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति में कभी पीछे मुडकर नहीं देखा।

वह कुल 10 बार विधायक चुने गए और पहली बार 1970 में पंजाब के चीफ मिनिस्टर बने थे।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1