Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली। (europe indian visa schengen visa new policy for indians) यूरोप जाने वाले भारतीयों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

यूरोपीय आयोग ने शेंगेन वीजा चाहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक नई वीजा कैस्केड की व्यवस्था शुरू की है।

यह लंबी अवधि के साथ एक से ज्यादा बार प्रवेश की इजाजत देता है।

18 अप्रैल से प्रभावी होने वाली यह नई व्यवस्था वीजा कोड के स्टैंडर्ड नियमों की जगह लेती है, जिससे भारतीय यात्रियों को लाभ मिलेगा।

नए नियम के तहत अगर भारत में रहने वाले भारतीय नागरिकों ने पिछले तीन वर्षों के अंदर कानूनी रूप से दो वीजा प्राप्त करके उनका उपयोग किया है तो उन्हें दो वर्षों के लिए मल्टीपल एंट्री वाले शेंगेन वीजा दिया जा सकता है।

यह वीजा शुरुआत में दो साल के लिए होगा। इसके बाद इसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके लिए शर्त यह है कि पासपोर्ट अगले पांच वर्षों के लिए वैध हो।

नया वीजा मिलने के बाद यात्री 90 दिनों तक के एक छोटे प्रवास के लिए शेंगेन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं।

हालांकि अगली बार फिर यूरोप में आने के लिए 180 दिनों का इंतजार करना होगा।

लेकिन इससे सबसे बड़ी सुविधा ये है कि बार-बार वीजा अप्लाई नहीं करना पड़ेगा।

एक वीजा से जा सकेंगे 29 देश

शेंगेंन क्षेत्र में यूरोपीय संघ के 25 देशों के साथ 29 यूरोपीय देश शामिल हैं। यानी एक ही वीजा के जरिए इन देशों में जाया जा सकता है।

शेंगेन क्षेत्र में बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल , रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, फिनलैंड, स्वीडन, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड आते हैं।

यह कदम प्रवासन और गतिशीलता पर यूरोपीय यूनियन-भारत के आम एजेंडे का हिस्सा है।

इसका उद्देश्य लोगों के बीच संपर्क को सुविधाजनक बनाने के साथ प्रवासन नीति पर ईयू और भारत के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

भारत और यूरोप के बढ़े संबंध

वीजा से जुड़े नियमों में बदलाव यूरोपीय संघ के लिए एक प्रमुख भागीदार के रूप में भारत के महत्व को दिखाती है।

इसके अलावा इससे दोनों के बीच गहरे होते संबंध भी दिखते हैं। हालांकि ये शेंगेन वीजा इस क्षेत्र में यात्रा की इजाजत देते हैं, लेकिन इससे काम नहीं मिल सकता।

इस कारण से शेंगेन क्षेत्र में अपने प्रवास को नियंत्रित करने वाले नियमों का पालन करना चाहिए।

जैसे ही यूरोपीय आयोग इस नई व्यवस्था को लागू करता है, भारतीयों को यूरोप की यात्रा करना आसान हो जाएगा।

नए नियमों से भारतीयों कैसे होंगे फायदा कैसे?

नए नियमों के तहत, भारतीय यात्री अब दो साल का शेंगेन वीज़ा पा सकते हैं. नई व्यवस्था 18 अप्रैल से लागू हो गई है.

इसका फायदा उन भारतीय नागरिकों को मिलेगा, जो पिछले तीन सालों में 2 बार कानूनी रूप से वीजा पाकर उसका उपयोग कर चुके हैं.

ऐसे लोगों को दो साल के लिए मल्टीपल एंट्री वाला शेंगेन वीजा दिया जा सकता है.

जो भी भारतीय दो साल के वीजा का उपयोग सफलतापूर्वक करेगा, वह पांच साल के लिए शेंगेन वीज़ा पाने का पात्र होगा. लेकिन शर्त यह है कि उसका पासपोर्ट वैध होना चाहिए.

नए नियम के तहत किसी एडिशनल परमिट के बिना कभी भी 180-दिन की अवधि के भीतर 90 दिनों तक के छोटे प्रवास के लिए शेंगेन सदस्य देशों में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं.

इस सिस्टम के तहत, यात्रा के बढ़िया ट्रैक रिकॉर्ड वाले यात्रियों के लिए इसे आगे बढ़वाना आसान हो जाएगा.

लेकिन वापस यूरोप में आने के लिए उनको 180 दिन का फिर से इंतजार करना होगा.

खास बात यह है कि बार-बार वीजा अप्लाई करने से छुटकारा मिल जाएगा.

नए बदलाव का फैसला यूरोपीय संघ और भारत के बीच संबंधों में सुधार के व्यापक संदर्भ में लिया गया है.

 

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

BJP नेता भिड़े, चले लात घूंसे, टेबल, कुर्सियां – देखें वीडियो 

——————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1