Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (robin sampla join aam admi party) सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक… हर वर्ग से जुड़े तेज तर्रार सुलझे हुए युवा नेता रॉबिन सांपला ने आज भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया।

हाईकमान से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के करीबी रॉबिन सांपला ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली।

विधानसभा हल्का जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के साथ रॉबिन सांपला ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की।

सीएम मान ने रॉबिन सांपला को सिरोपा भेंट कर पार्टी में स्वागत किया और जनसेवा में जुट जाने के लिए आर्शीवाद दिया।

बता दें कि रॉबिन सांपला युवा ही नहीं बल्कि हर वर्ग में चर्चित चेहरा है।

पूरी बेबाकी से जनहित में मुद्दे उठाने वाले रॉबिन सांपला को बीते लोकसभा उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी जॉइन करने की चर्चा छिड़ी थी।

चर्चा तो यहां तक भी है कि लोकसभा उप चुनाव में रॉबिन सांपला आप हाईकमान द्वारा केंडीडेट के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन रॉबिन सांपला ने भाजपा नहीं छोड़ी।

रॉबिन ने इस वजह से छोड़ी भाजपा

सूत्रों ने बताया कि रॉबिन सांपला पार्टी के साथ पूरी वफादारी, कर्मठता के साथ जुड़े हुए थे और वर्क कर रहे थे।

लेकिन भाजपा द्वारा दलबदलू सुशील रिंकू को जॉइन करवाया और केंडीडेट बना दिया।

भाजपा हाईकमान द्वारा थोपे गए इस फैसले से रॉबिन सांपला आहत थे।

बताया जा रहा है कि रॉबिन सांपला ने पिछले दिनों से सुशील रिंकू के हक में हो रही मीटिंगो से भी दूरी बना ली थी। इसका असर आज सामने आ गया।

भाजपा को जल्द लगेंगे झटके पर झटका

रॉबिन सांपला का अचानक आम आदमी पार्टी जॉइन कर जाने से भाजपा को गहरा आघात लगा है। बता दें कि रॉबिन सांपला जमीनी स्तर पर भाजपा वर्करों और वोटरों से जुड़े हुए हैं।

सूत्रो ने बताया कि पैराशूट उम्मीदवार सुशील रिंकू के थोपे जाने से खफा अन्य भाजपा नेता और वर्कर जल्द ही रॉबिन सांपला के साथ आम आदमी पार्टी में जाएंगे।

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

BJP नेता भिड़े, चले लात घूंसे, टेबल, कुर्सियां – देखें वीडियो 

——————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1